Daily Horoscope, February 26: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। चंद्र ग्रह आज कुंभ राशि में स्थित है। आज का पंचांग फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र है। चंद्र ग्रह मीन राशि में स्थित है।
{"_id":"5e54d8388ebc3ef3df530895","slug":"horoscope-today-26-february-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"26 फरवरी राशिफल: जानें बुधवार को किन तीन राशियों को शत्रु पहुंचाएंगे नुकसान और किन्हें मिलेगा सम्मान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
26 फरवरी राशिफल: जानें बुधवार को किन तीन राशियों को शत्रु पहुंचाएंगे नुकसान और किन्हें मिलेगा सम्मान
Wed, 26 Feb 2020 10:20 AM IST
योगेश जोशी
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
rashifal
rashifal 2020
मेष राशि
- आज का दिन मानसिक तनाव देने वाला होगा ।खर्चों से आप परेशान होंगे। स्वस्थ्य में थोड़ा सुधार होगा। अधिक ठंडी प्रकृति की वस्तुओं का सेवन ना करें इससे कफ की दिक्कत हो सकती है। काम के सिलसिले में स्थितियां आप के पक्ष में होंगी। अपने काम से काम रखें और दूसरों के काम में हाथ ना डालें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। आपके प्रिय से संबंध बिगड़ सकते हैं। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और आपके परिवार में सुख रहेगा।
rashifal 2020
वृष राशि
- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़िया रहने वाली है। परिवार में भी आपसी प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में दिक्कतें आएंगी। जीवन साथी का स्वास्थ्य भी खराब रहेगा। प्यार के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए। किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आज का दिन कमजोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
मिथुन राशि
- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छा समय रहेगा। मन लगाकर काम करेंगे तो आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। सुख सुविधाओं के कारण खर्चा ज्यादा होगा जिससे मन दुखी हो सकता है। शारीरिक रूप से किसी दिक्कत से परेशान हो सकते हैं। कोई चोट या पेट दर्द हो सकता है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के प्रेम जीवन में उथल पुथल मच सकती है।
विज्ञापन
rashifal 2020
कर्क राशि
- आज का दिन अच्छा रहेगा। खर्चों में कटौती होगी और धन का लाभ होगा। काम के सिलसिले में नए अवसरों की खोज करेंगे। आज कहीं से नौकरी का आवेदन स्वीकार हो सकता है और जॉब के लिए इंटरव्यू कॉल आ सकती है। आप अपने विरोधियों को हरा देंगे। परिवार में प्रेम बना रहेगा। आपकी माँ जी का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार के लिए आज का दिन बढ़िया है।