फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 मार्च राशिफल: आज अमावस्या तिथि के दिन इन छह राशि के लोगों को होगा फायदा

Tue, 24 Mar 2020 12:15 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 24 Mar 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 24 March 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल

Today Horoscope in Hindi, March 24, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज चैत्र अमावस्या और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। चंद्रमा आज मीन राशि में स्थित है।




पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 24 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। 

Horoscope Today 24 March 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पीड़ित होने से आपको शारीरिक रूप से दुर्बलता या कमजोरी महसूस हो सकती है। आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। इनकम सामान्य रहेगी, इसलिए आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना होगा। काम के सिलसिले में दिक्कतें आ सकती हैं और आपका अपने ऑफिस के किसी व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बढ़िया है, जबकि दांपत्य जीवन में भी प्रेम बना रहेगा। आपका धार्मिक कार्यों में काफी मन लगेगा।

Horoscope Today 24 March 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और आपका मन भी हर्षित होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा है और आपको अपने प्रेम को जताने में आसानी होगी। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं जन्म ले सकती हैं। किसी भी तरह की यात्रा से आपको बचना चाहिए। आपके परिवार के किसी बुजुर्ग खासतौर पर आपके पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आपका व्यापार भी गति पकड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 24 March 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे क्योंकि वहां कुछ दिक्कतें चल रही हैं तो ध्यान देना बहुत जरूरी भी होगा। भाग्य का सितारा थोड़ा कमजोर होगा जिससे कामों में रुकावट आ सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अचानक से कोई चोट लग सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आपका आचरण धार्मिक रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। उनके प्रिय से उन्हें प्रेम की सौगात मिलेगी। परिवार का माहौल आप को मजबूती प्रदान करेगा

विज्ञापन
Horoscope Today 24 March 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य की थोड़ी मजबूती मिलेगी जिससे कामों में विलंब नहीं होगा और वे सही समय पर पूर्ण हो जाएंगे जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। इनकम सामान्य रहेगी। कुछ खर्चे जरूर रहेंगे। बेवजह की चीजों पर खर्च करने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन काफी कमजोर है। जीवन साथी से झगड़ा हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें और जीवनसाथी बीमार भी हो सकता है। व्यापार के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed