28 मार्च को भौतिक सुखों का कारक शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में प्रवेश करेगा। शुक्र अपनी राशि में शुभ प्रभाव प्रभाव देगा। जबकि शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से पड़ेगा। आइए जानते हैं शुक्र के इस गोचर का प्रभाव आपके जीवन पर किस प्रकार से पड़ेगा।
28 मार्च को शुक्र का राशि परिवर्तन, इनके भौतिक सुखों में होगी वृद्धि, जानें आपके भाग्य में क्या होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आपके पास रुका हुआ धन आएगा। इस दौरान आपको धन से जुड़े मामलों में कामयाबी मिलेगी। नौकरी में सैलरी बढ़ने की प्रबल संभावना है। आपकी भाषा में मिठास का रस घुलेगा। मधुर बातों से लोग आपकी तरफ खींचे चले आएंगे।
वृष राशि
आपके स्वभाव में एक गजब का आकर्षक देखने को मिलेगा। आपकी पर्सनाल्टी में निखार आएगा। आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आपके अंदर कामुक भावना बढ़ेगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे।
मिथुन राशि
आपके ऊपर आर्थिक रूप से दबाव बढ़ेगा। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। अनावश्यक रूप से धन खर्च होगा। ऐसे में आपको अपने खर्चों में लगाम लगाने की आवश्यकता होगी। लेकिन इसके विपरीत आपको भौतिक सुखों का भी आनंद प्राप्त होगा।
कर्क राशि
आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपकी जेब में पैसा आएगा। अगर आप नौकरी-पेशे से जुड़े हैं तो उससे आपको मुनाफा होगा। प्रॉपर्टी के मामले में आपको लाभ होगा और किसी प्रॉपर्टी से रेंटल इनकम भी हो सकती है। बड़े भाई-बहनों के साथ अच्छे रिश्ते स्थापित होंगे।