दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
{"_id":"5fe2e1410a004006d211e2e4","slug":"horoscope-today-24-december-2020-dainik-rashifal-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 24 December 2020: मेष ,सिंह और धनु राशि वालों के बढ़ेंगे खर्चे, पढ़ें गुरुवार का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 24 December 2020: मेष ,सिंह और धनु राशि वालों के बढ़ेंगे खर्चे, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Thu, 24 Dec 2020 07:37 AM IST
विनोद शुक्ला
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
dainik rashifal
- फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज ग्रह गोचर कुछ ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा काम हाथ में लेने से पहले कई बार सोच विचार कर लें। आज आप के खर्चे सर से ऊपर जाएंगे, जो आपको तनाव भी दे सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी तथा आपके कुछ विरोधी आज सिर उठा सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में खर्च के बाद सफलता की स्थिति बनेगी। राजनीति और कानून से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। किसी व्यक्ति की बैंक गारंटी ना लें।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मेष राशिफल 2021
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज ग्रहों की चाल आपको फायदा पहुंचाएगी और आपकी इनकम में स्पष्ट वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी में इंक्रीमेंट की बात चल सकती है, इसलिए अपनी तरफ से कोई भी ऐसा मौका ना दें, जो आपके विरुद्ध जाए। प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन बहुत खुशगवार बीतेगा और अपने रिश्ते में बढ़ते प्रेम से आप अभिभूत हो उठेंगे। आपके प्रिय से संबंध खूबसूरत बनेंगे और आज उनके लिए कोई सरप्राइज़ प्लान भी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों को अपनी संतान से कोई बड़ा समाचार सुनने को मिल सकता है। बिज़नेस के लिए दिन सफलतादायक रहेगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : वृषभ राशिफल 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज परोपकार की भावना मन में जागेगी और लोगों की भलाई का कुछ काम करेंगे। आप जहां काम करते हैं, आज वहां आपकी ही चर्चा होगी। आपका काम भी बढ़िया होगा और खूब मन लगाकर मेहनत भी करेंगे। आप के सीनियर भी आपके पक्ष में नजर आएंगे। परिवार की जिम्मेदारियां भी आपका ध्यान आकर्षित करेंगी लेकिन इस सबके बावजूद आप अच्छा तालमेल बनाए रखने में कामयाब होंगे और अपनी लव लाइफ को इंजॉय करेंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मिथुन राशिफल 2021
विज्ञापन
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
ग्रहों की चाल बता रही है कि आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा, जिससे आपको लगभग सभी कामों में सफलता हाथ लगेगी। आज किसी खूबसूरत जगह ट्रेवलिंग करने का मौका मिलेगा, जहां जाने से मन खुश हो जाएगा और जीवन में ताज़गी आएगी। सेहत में भी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। मान सम्मान भी बढ़ेगा और आज आर्थिक तौर पर भी कोई बढ़िया समाचार सुनने को मिल सकता है। आप कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीदने की ओर बढ़ सकते हैं तथा भाई बहनों के सहयोग से करियर में कोई बड़ा हाथ आजमाने की कोशिश कर सकते हैं।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल: कर्क राशिफल 2021