Today Horoscope in Hindi, 23 September, 2020
Horoscope Today, 23 September 2020: मजबूत हैं इन पांच राशि वालों के सितारे, धन लाभ मिलने के हैं संकेत
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। जो समस्याएं आपको परेशान कर रही है। वह शाम तक समाप्त हो जाएंगी और आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप किसी मंदिर में आज दर्शन करने जा सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। सेहत मजबूत रहेगी। घर में सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे, आप मेहनत करेंगे, जो लोगों को नजर आएगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक स्थिति अच्छी रहेंगी, लेकिन दोपहर बाद आप की चिंताओं में बढ़ोतरी होगी। बेवजह के खर्चे और अनचाही यात्रा से मन दुखी हो सकता है। सेहत ठीक ठाक रहेगी। मन में अच्छे विचार भी आएंगे और किसी का भला करने का सोचेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी किसी बात को लेकर क्रोधित हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को सही तरीके से मिटाने का प्रयास करें और अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दोपहर बाद खुशी की लहर आएगी और आप एक दूसरे को समझ कर कुछ खास मुद्दों पर बातचीत करके, आज के दिन को हल्का बनाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी रोमांटिक बातें करेंगे और अपने प्रिय का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने रिश्ते में क्रिएटिविटी का फायदा उठाएंगे और अपने प्रिय को खुश रखेंगे। दोपहर बाद आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। इनसे सावधान रहे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आप की पकड़ मजबूत होगी और आप की स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी। आपको लाभ मिलेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।