Today Horoscope in Hindi, March 22
{"_id":"5e75cd6e8ebc3e77413951e7","slug":"horoscope-today-22-march-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"22 मार्च राशिफल: मंगल के राशि परिर्वतन से इन 6 राशियों को रहना होगा थोड़ा सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
22 मार्च राशिफल: मंगल के राशि परिर्वतन से इन 6 राशियों को रहना होगा थोड़ा सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
Sun, 22 Mar 2020 07:02 AM IST
योगेश जोशी
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 22 Mar 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। आपको अपने खाने पीने पर ध्यान देना होगा क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। भाग्य का साथ ना मिलने से कामों में विलंब होगा। काम के सिलसिले में आपका मन कम लगेगा जिससे आपके काम पर बुरा असर पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी और प्रेम जीवन में राहत भरा दिन रहने की संभावना है। शादीशुदा जात को के दांपत्य जीवन में खुशी के पल आएंगे और व्यापार के माध्यम से आपको थोड़ा लाभ हो सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा । जिस काम को भी आप करने की सोचेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे और उससे आप को फायदा होगा। भाग्य का सितारा आज मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज खुशी भरे पल आएंगे। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज समस्या का किसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्रा करना फायदेमंद रहेगा। काम के सिलसिले में ट्रांसफर के योग बनेंगे। शादीशुदा जातकों को अपने दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। यदि किसी प्रेम संबंध में हैं तो आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा और वे अच्छे पल बिताएंगे। परिवार का माहौल तनावपूर्ण होगा जिससे लोगों में तालमेल की कमी हो सकती है।
विज्ञापन
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। स्वास्थ्य कमजोर रहने से आज के दिन काफी मशक्कत करनी पड़ेगी और काम के सिलसिले में भी आपको पूरा ध्यान देना होगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा और आज का दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि आपके प्रिय से संबंध बिगड़ सकते हैं।