{"_id":"5e7317308ebc3e75d725bdd4","slug":"mars-transit-in-capricorn-impact-of-all-zodiac-sign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राशि परिवर्तन: मंगल और शनि की मकर राशि में युति आज, जानें 12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
राशि परिवर्तन: मंगल और शनि की मकर राशि में युति आज, जानें 12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर
पं जयगोविंद शास्त्री
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 22 Mar 2020 06:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
mars transit 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महान ग्रह मंगल 22 मार्च की रात्रि 10 बजकर 06 मिनट पर धनु राशि की यात्रा संपन्न करके अपनी उच्चराशि मकर में प्रवेश करेंगे, जहां ये पहले से ही विराजमान शनिदेव के साथ युति करेंगे। मकर राशि में ये 04 मई की की रात्रि 08 बजकर 37 मिनट तक रहने के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि शनिदेव की अपनी राशि है और मंगल की उच्चराशि है अतः यह संयोग कम विनाशक सिद्ध होगा फिर भी शनि-मंगल की इस युति का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं ।
2 of 13
rashifal 2020
मेष राशि- राशि से दशम भाव में मंगल का उच्चराशिगत होना आपके लिए तरह-तरह की कामयाबी दिलाएगा विशेष करके नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनाएगा किंतु स्वभाव पर इन की नीच दृष्टि के प्रभाव स्वरूप पारिवारिक कलह से मानसिक पीड़ा बढ़ सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, भूमि भवन एवं अचल संपत्ति का योग, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी एवं कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा।
3 of 13
rashifal 2020
वृषभ राशि- राशि से भाग्यभाव में उच्चराशिगत मंगल कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा, विदेश यात्रा अथवा विदेशी व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा किंतु ध्यान रहे आपकी राशि के लिए मंगल नुकसानदेय भी हो सकते हैं। इस अवधि के मध्य सभी निर्णय दिल की बजाए दिमाग से लें। पराक्रम की वृद्धि तो होगी किंतु, परिवार के बड़े सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। झगड़े विवाद से बचें, यात्रा सावधानीपूर्वक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
rashifal 2020
मिथुन राशि- राशि से अष्टमभाव में उच्चराशिगत मंगल आपको प्रतापी एवं आक्रामक बनाएंगे फिर भी, कार्यक्षेत्र में झगड़े विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। इनकी नीच दृष्टि धनभाव पर पड़ रही है जिसके परिणामस्वरूप अप्रत्याशित रुप से धन हानि की संभावना भी बनती है अतः लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
कर्क राशि- राशि से सप्तमभाव में उच्चराशिगत मंगल आपके लिए कई मायनों में किसी वरदान से कम नहीं है किंतु यह भी संभावना बनती है कि शादी- विवाह से संबंधित मामलों में विलंब हो। दैनिक व्यापार से अधिक लाभ होगा।इनका शुभ प्रभाव आपके कार्य क्षेत्र का विकास करेगा सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे, आपको चाहिए कि मंगल के इस गोचर का भरपूर लाभ उठाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।