{"_id":"5dfca8f98ebc3e87e915ce23","slug":"horoscope-today-21-december-2019-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"21 दिसंबर 2019 का राशिफल: इन 4 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, ग्रह-नक्षत्र के हैं शुभ संकेत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
21 दिसंबर 2019 का राशिफल: इन 4 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, ग्रह-नक्षत्र के हैं शुभ संकेत
आचार्य मानस शर्मा
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sat, 21 Dec 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
आज का राशिफल, 21 दिसंबर, 2019
- फोटो : Rashifal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दैनिक राशिफल | आज का राशिफल
दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
पढ़ें 21 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
2 of 13
राशि
आपके लिए आज का दिन धन के मामले में काफी अनुकूल रहेगा और व्यापार में जबरदस्त लाभ होने के योग बनेंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सफलता का नया मार्ग खोलेंगी। पिताजी को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपका खूब मन लगेगा। आप के ट्रांसफर के योग बने हुए हैं, यदि आप ट्रांसफर चाहते हैं तो प्रयास करें, सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में आज का दिन हल्का-फुल्का रहने वाला है। मीठी मीठी बातों से अपने मन को खुश रखने का प्रयास करें।
3 of 13
राशि
आज आपका दिन थोड़ा अनुकूल नहीं है, इसलिए सावधानी से रहे। किसी से व्यर्थ में झगड़ा हो सकता है और धन हानि भी हो सकती है। खर्चे आपके अधिक ही रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्यार के मामले में दिन अच्छा रहेगा और आप अपने प्रियतम के साथ वक्त बिताएंगे। महिलाओं का सम्मान करें और धन के पीछे भागने की प्रवृत्ति से बचें। आज अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन
आपके लिए आज का दिन प्रेम संबंधों में गर्माहट लेकर आएगा और आप और आपके साथी बीच प्यार बढ़ेगा, लेकिन फिर भी तल्ख़ियां भी हो सकती हैं। आज आप अपना कर्ज चुकाने में कामयाब रहेंगे और कोई अच्छा व्यक्ति आपके जीवन में आप से टकरा सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और पारिवारिक जीवन भी सुकून से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो उसमें आप थोड़े व्यस्त रहेंगे और एक से अधिक कामों में हाथ डालने के कारण कार्यों को समय से संपन्न करने में समस्या आ सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
आपके लिए आज का दिन प्रॉपर्टी के मामले में बहुत अनुकूल रहेगा और यदि आपने पूर्व में प्रयास किया है तो आज किसी भी प्रॉपर्टी को खरीदने में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा, लेकिन परिवार में थोड़ी परेशानी का आलम हो सकता है, इसकी वजह आपकी माताजी का व्यवहार अथवा उनका चिड़चिड़ापन रहेगा। आप उनकी कद्र करते हैं, इसलिए उनसे प्यार से बात करें और माहौल को अनुकूल बनाने का प्रयास करें। प्यार के मामले में दिन काफी बेहतर रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।