Today Horoscope in Hindi, May 2, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
2 मई राशिफल: शनिवार को बन रहा है वृद्धि योग, इन पांच राशि वालों को होगा फायदा
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को सजाने और संवारने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन में क्रिएटिविटी काम आएगी। आपका प्रयास सफल रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान के प्रति काफी खुश रहेंगे। परिवार का माहौल आपको आंतरिक रूप से खुशी और मजबूती देगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य की बदौलत कामों में सफलता मिलेगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार और जिम्मेदारियों का अच्छे से पोषण करेंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। इससे आपकी इनकम प्रभावित तो होगी लेकिन आपको खुशी भी होगी। परिवार के लोगों का स्नेह और प्रेम देखते ही बनेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार वर्ग को मेहनत का नतीजा मिलेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन में रोमांस बना रहेगा। प्रेम संबंध में जी रहे लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने भाई बहनों के साथ काफी वक्त बिताएंगे और उनके जीवन से संबंधित समस्याओं को जानेंगे। आपका बॉन्ड मजबूत होगा। रिश्तेदार और पड़ोसियों से बातचीत करने का भी मौका मिल सकता है। अपनी किसी क्रिएटिविटी को बाहर लाएंगे। इनकम के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके खर्चे भी रहेंगे लेकिन ज्यादा नहीं। सेहत मजबूत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी विरोधी से सक्रिय सावधान रहना चाहिए। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। आप अपने परिवार के साथ एक अटूट बंधन और मजबूती का भाव महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की तारीफ होगी और आपके कार्य भार में बढ़ोतरी होगी। आपकी कार्यकुशलता से आपका बाॅस प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएगा। व्यापारी वर्ग को आज कुछ अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए लेकिन प्रेम जीवन में आज काफी रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
