02 मार्च राशिफल: सोमवार का दिन इन पांच राशि वालों के लिए होगा सार्थक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशिफल Aries Horoscope
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज इनकम बढ़ेगी। परिवार में खुशियां रहेंगी। काम के सिलसिले में आपको आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। आज भाग्य का साथ मिलेगा तथा आपके कार्यों में अड़चनें खत्म होंगी। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
वृष राशिफल Taurus Horoscope
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। इससे हर काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपकी साख बढ़ेगी। भाग्य का साथ पूरी तरह से आपको मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहने वाला है। दांपत्य जीवन में भी दिनमान बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है। आप अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे।
मिथुन राशिफल Gemini Horoscope
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन थोड़ा दुखी रहेगा, फिर भी आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे हल्के-फुल्के खर्चे कर पाएंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज थोड़ा सा तनाव देखने को मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो दिन मंगलमय होगा
कर्क राशिफल Cancer Horoscope
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर देगा। इनकम में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा और कामों में अच्छा धन लाभ होगा। काम के सिलसिले में आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा क्योंकि इधर उधर की बातों में समय व्यतीत करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा और जीवन साथी समर्पण की भावना से काम करेगा। आपके प्रेम जीवन में आज का दिन काफी क्रिएटिव रहने वाला है। आज आप अपने प्रिय को खुश करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा जिससे आपको खुशी होगी। आप अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।