फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 19 December 2020: इन सात राशियों पर ग्रह-नक्षत्र हैं मेहरबान, धनलाभ और कामयाबी के हैं योग

Sat, 19 Dec 2020 07:41 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 19 Dec 2020 07:41 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 19 December 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...



Horoscope Today 19 December 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी किसी पुरानी इच्छा को पूरा कर पाने में सफल हो जाएंगे जिससे खुशी मिलेगी। आपकी क्रिएटिविटी आज सर चढ़कर बोलेगी और अपनी कला का परिचय लोगों को देंगे। आपको आज अच्छी इनकम भी होगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सफल रहेगी। आपका खुद पर आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन आपके व्यवहार में कुछ घमंड भी झलकेगा। यह आपके दांपत्य जीवन में दिक्कतें पैदा कर सकता है। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। आपको धन का लाभ होगा।

Horoscope Today 19 December 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आज आप अपने लिए कुछ सोचेंगे और खुद पर पैसा भी खर्च करेंगे। अपने और अपने शारीरिक सौंदर्य को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे। आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन उससे कामों को लेकर आपके पहले से ही प्लान बने हुए हैं, जो आप से काफी खर्च कराएंगे। संतान को लेकर यह सप्ताह शांतिपूर्ण रहेगा और उनसे आपको संतुष्टि हासिल होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा तथा रोमांस के अवसर आएंगे। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो अपने प्रिय की बातें सुनने और समझने का मौका मिलेगा। लंबी यात्रा पर जाने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 19 December 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा लेकिन आप आज के दिन को अच्छा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भाग्य में कुछ कमी के चलते कुछ कार्य अटक सकते हैं लेकिन इनसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी बुद्धि और कौशल का परिचय देते हुए कई कामों का आसानी से हल निकालेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और सरकारी क्षेत्र से लाभ होने के योग बनेंगे। आपकी जान पहचान समाज के कुछ महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today 19 December 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा किसी बात को लेकर आप चिंता ग्रस्त रह सकते हैं और बेवजह के डर से परेशान होंगे। सेहत का ध्यान रखें और पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी लेकिन वे बड़ी समस्याएं नहीं हैं और अल्पकालीन हैं, इसलिए आप निश्चिंत रह सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय से प्यार भरी बातें करने के बहुत मौके मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपका महत्व बढ़ेगा और आपके काम की सराहना होगी। कुछ लोगों को अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed