Daily Horoscope, March 18: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। चंद्रमा आज धनु राशि में स्थित है।
18 मार्च राशिफल: जानें बुधवार को किसे मिलेगा सितारों का साथ, पढ़ें अपना दैनिक भविष्यफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य की मजबूती से काम बनेंगे। दोपहर बाद स्थितियों में और बदलाव आएगा जिसका आपको फायदा होगा। आप अपने काम पर ध्यान देंगे। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। व्यापार में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। मन में औरों के लिए प्रेम की भावना होगी। दांपत्य जीवन में खुश रहेंगे। प्रेम जीवन में भी समय अच्छा रहेगा।
वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक स्थितियां थोड़ी खराब रहेंगी। मानसिक चिंताओं से मुक्ति दोपहर बाद मिलेगी और उसके बाद आपको धन लाभ भी हो सकता है। किसी यात्रा पर जाएंगे जिससे मन को शांति मिलेगी। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। दांपत्य जीवन आज कमजोर है। जीवन साथी के झगड़ा होने की नौबत आ सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर ही रहेगा। उल्टा सीधा भोजन करने से बीमार पड़ सकते हैं। नौकरी के लिए दिन अच्छा है।
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मिला जुला असर लेकर आएगा। दोपहर तक स्थितियां बहुत अच्छी रहेंगी और आप के पक्ष में होंगी। व्यापार से फायदा होगा लेकिन दोपहर बाद कोई मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। दोपहर बाद किसी खास काम में पैसे का निवेश ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर होगा। कार्य में व्यवधान आने से चिंता बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। आपका प्रिय आपको खुशी देगा। दांपत्य जीवन में तनाव बरकरार रहेगा।
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत परेशानियों से होगी। मानसिक चिंताएं रहेंगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में बदलाव आकर आप की स्थिति बेहतर बनेगी। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी से भी संबंध बढ़िया बनेंगे। काम के क्षेत्र में भी आपके प्रयास रंग लाएंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सब एक दूसरे से प्रेम रखेंगे। प्रेम जीवन में तनावपूर्ण स्थितियों का निर्माण हो सकता है और जो लोग शादीशुदा हैं, उनके लिए आज सुकून दायक समय रहेगा।