Daily Horoscope, March 16: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और ज्येष्ठा नक्षत्र है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित है।
16 मार्च राशिफल: जानें कैसा रहेगा हफ्ते का पहला दिन, किन राशियों के सितारे होंगे बुलंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप तंदुरुस्ती का आनंद लेंगे। आज यात्राओं में सफलता मिलेगी। कुछ लोग आज तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं जिससे मन को शांति मिलेगी और घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य सुधरेगा। काम के सिलसिले में आपका स्थानांतरण हो सकता है। इनकम ठीक रहेगी और एवं दाम्पत्य जीवन में भी सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन में सुख शांति का आलम रहेगा।
वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक रूप से आप तनाव पूर्ण रहेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घरवालों के सहयोग से कोई नया काम करेंगे। व्यापार में परेशानी आ सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बेहतर तरीके से गुजरेगा। जीवनसाथी आपके काम में भी सहयोग देगा। नौकरी करने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिनमान सही रहेगा और उन्हें अपनी बात अपने प्रिय को समझाने में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक बातों में कुछ दिक्क्त हो सकता है, इसलिए परिवार के बड़ों का सम्मान बनाए रखें।
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। आपके खर्चे काफी बड़े होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में दिनमान थोड़ा कमजोर रह सकता है।