Daily Horoscope, February 12: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है। चंद्रमा आज कन्या राशि में स्थित है।
{"_id":"5e4293cf8ebc3ee60f1649a7","slug":"horoscope-today-12-february-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 फरवरी राशिफल: आज खिल उठेगा इन सात राशियों का भाग्य, जानें अपना भी हाल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
12 फरवरी राशिफल: आज खिल उठेगा इन सात राशियों का भाग्य, जानें अपना भी हाल
Wed, 12 Feb 2020 10:00 AM IST
योगेश जोशी
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
rashifal
- फोटो : rashifal
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष राशि
- आपके घर आज का दिन बड़ा कमजोर रहने वाला है। आपकी चिंताएं बढ़ेंगी और आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर इतना खर्च कर देंगे कि आपको यह सोचना मुश्किल पड़ जाएगा की आवश्यकता के लिए धन कहां से लाएं। काम के सिलसिले में आज किसी से कहासुनी हो सकती है। परिवार का माहौल भी आज अच्छा नहीं होगा और लोगों में दूरियां आ सकती हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम के बढ़ोतरी होगी। भाग्य के सहारे आपके कुछ काम बन जायेंगे।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष राशि
- आपके लिए आज का दिन बाद बढ़िया रहने वाला है। आपके प्रेम जीवन में आपके प्रिय से आपके संबंध बहुत ही बढ़िया बनेंगे और आपको प्रेम की वृद्धि होने से हर्ष होगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा और संतान के लिए आपको चिंता होगी। भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन परिवार के दबाव में आपको कुछ निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा और परिवार का माहौल भी अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य बढ़िया होगा। बीमारी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि
- आप आज का दिन अपने परिवार वालों के साथ बिताएंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। सब एक दूसरे को प्रेम देंगे। काम के सिलसिले में भी आज आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी तारीफ होगी लेकिन आपके साथ काम करने वाले आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। दांपत्य जीवन में दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। भाग्य में कमी रहेगी।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि
- आप आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। यात्रा पर दाने के लिए भी दिन शुभ रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है जिससे आपके परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से नासमझी के कारण कोई लड़ाई हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। विरोधियों से सावधान रहें। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपके मेहनत करने के तरीके लोगों को पसंद आएंगे और आपको प्रशंसा मिलेगी।