Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 07 December 2020: वृषभ और मिथुन समेत चार राशि के लोगों को धन लाभ के संकेत, पढ़ें सोमवार का राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, जिससे मन करेगा कि नौकरी बदल लेनी चाहिये। व्यापार में उत्तम धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आप आज रोमांटिक मूड में रहेंगे और अपने प्रिय के साथ सुखी भविष्य के सपने सजाएंगे। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहने की स्थिति बनेगी। कार्य में सफलता अर्जित करने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। किसी वरिष्ठ की सलाह आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी और आप खुशी से हर काम करेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सुख मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग भी आपको मदद देगा, जिससे काम के सिलसिले में बढ़िया अवसर मिलेंगे। अपने साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार ही आपकी सफलता का मार्ग बनेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी लेकिन, जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। हालांकि धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी और जीवनसाथी से रिश्ते बढ़िया बनेंगे। आपको अपने और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कई कामों को करने का मन करेगा, जिससे मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी और कहीं यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। बहुप्रतीक्षित धन लाभ होने के योग बनेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, नहीं तो परेशान हो सकते हैं। आपकी इनकम भी बढ़ेगी, किसी वजह से आज आपको धन प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आपने उम्मीद ना की हो। इससे बचत भी होगी। परिवार पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च करेंगे। काम के सिलसिले में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन, आप अपनी कार्यकुशलता के चलते उन्हें नियंत्रण में रखने में कामयाब होंगे। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन खुशी देने वाले वाला है।