फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 04 December 2020: पांच राशि वालों की आय में बढ़ोतरी के संकेत, बाकी के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 04 Dec 2020 06:40 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 04 Dec 2020 06:40 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 04 December 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
dainik rashifal

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...





Horoscope 2021: नया साल किसके लिए ला रहा खुशियां, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021

Horoscope Today 04 December 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके परिवार में सुख और शांति बढ़ेगी और आपको अपने घर में सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा और आप आज के दिन को काफी प्रोडक्टिव बनाएंगे। आज के दिन को काफी संतुलित रखेंगे और अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान देंगे। मन में खुशी का एहसास होगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। प्रेम जीवन में सुख मिलेगा और शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव बना रहेगा लेकिन आप कोई ना कोई हल निकाल लेंगे।

Horoscope Today 04 December 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। काम के सिलसिले में  आप ज्यादा मेहनत और फोकस करके काम करेंगे जिससे आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी कार्यकुशलता सिद्ध होगी। मनपसंद काम को आज जी भर के करने का मन करेगा और उसमें सफलता मिलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होने से खुशी होगी। परिवार के छोटों का सहयोग मिलेगा और परिवार को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में समरसता रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके प्रिय की सेहत बिगड़ सकती है और उनके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 04 December 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है। परिवार में सुख शांति रहेगी। आप अपनी बातों से लोगों का दिल जीतेंगे। संगीत में हाथ आजमा सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। आपके जीवन साथी की सेहत कमजोर रहेगी। उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today 04 December 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। प्रेम पूर्वक संतान से व्यवहार करेंगे। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता आपको अच्छे नतीजे दिलवाएगी। आपका साहस बढ़ेगा और आप चुनौतियों से लड़ने में कामयाब रहेंगे। आपकी इनकम सामान्य गति से आएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed