Horoscope Today 03 October 2020: इन छह राशि वालों को कार्य-व्यापार में होगा फायदा, धन प्राप्ति के हैं योग
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। दोपहर बाद खर्चों में कमी आएगी। मानसिक तनाव समाप्त होगा। जमीन जायदाद खरीदने का विचार करेंगे। सेहत मजबूत होगी। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में रोमांटिक दिन रह सकता है। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं डेट प्लान कर सकते हैं। काम के सिलसिले में आज का दिन मेहनत के साथ बढ़िया रहेगा।
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद खर्चों में बढ़ोतरी होगी। थोड़ी मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा। आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन फल के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन का तनाव से भरा रह सकता है, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को समझ पाने में थोड़े असमर्थ रहेंगे।
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज मजाकिया अंदाज में रहेंगे। काम के सिलसिले में आप अपने दिमाग और मेहनत से आज के दिन को खूबसूरत बनाएंगे जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज रोमांटिक रहेगा। आपके रिश्ते में आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी अपने रिश्ते में खूब सारी बातें करके अपने प्रिय का दिल जीतने का मौका मिलेगा।
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में भाग्य उन्नति दायक रहेगा। आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज खुशनुमा रहेगा लेकिन जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं, उन्हें आज अपने परिवार के साथ कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और दोपहर बाद आपके काम को लेकर आपको प्रशंसा मिल सकती है।