फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2025 में इन राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत, दो ग्रह मिलकर बनाएंगे राजयोग

Sat, 09 Nov 2024 04:33 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 09 Nov 2024 04:33 PM IST
सार

साल 2025 में गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे। गुरु का गोचर करीब एक वर्ष में होता है। ऐसे में गुरु के मिथुन राशि में गोचर होने से शुक्र के साथ युति होगी जिससे गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। 

विज्ञापन
horoscope 2025 venus jupiter conjunction in mithun will make gajlakshmi rajyog
राजयोग 2025 - फोटो : अमर उजाला
Horoscope 2025: जल्द ही नया साल 2025 दस्तक देने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और स्थान परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। साल 2025 में कई प्रमुख ग्रहों के गोचर से राजयोग का निर्माण होगा। जिसका शुभ प्रभाव कुछ राशि के जातकों के ऊपर जरूर देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्तपति को सबसे शुभ और सौम्य ग्रह माना गया है। कुंडली में अगर गुरु की पोजिशन अच्छी होती है तो जातक को जीवन में हर तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। गुरु करीब एक वर्ष में अपनी राशि बदलते हैं, इस तरह से राशिचक्र का पूरा एक चक्कर लगाने में 12 वर्ष लग जाते हैं। 
horoscope 2025 venus jupiter conjunction in mithun will make gajlakshmi rajyog
कुंडली में राजयोग कैसे बनता है। - फोटो : अमर उजाला

अभी की बात करें तो गुरु शुक्र की राशि वृषभ में मौजूद हैं। साल 2025 में गुरु अपनी राशि बदलेंगे। गुरु 14 मई 2025 को रात 11 बजकर 20 मिनट पर बुध की राशि मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु का साथ ही साल 2025 में शुक्र भी मिथुन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र 26 जुलाई को सुबह 09 बजकर 2 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस तरह से साल 2025 के जुलाई माह में  गुरु और शुक्र की युति बनेगी। गुरु-शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह गजलक्ष्मी राजयोग 21 अगस्त 2025 तक बनेगा। गजलक्ष्मी राजयोग बनने से कुछ राशि वालों को साल 2025 में अच्छा लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं गजलक्ष्मी राजयोग बनने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। 

horoscope 2025 venus jupiter conjunction in mithun will make gajlakshmi rajyog
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
साल 2025 में मिथुन राशि में गजलक्ष्मी राजयोग लग्न यानी पहले भाव में बनेगा। मिथुन राशि वालों के लिए यह योग बहुत ही शुभ संकेत हैं। साल 2025 में इस राशि के जातकों को ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जीवन में चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के भरपूर मौके एक साथ मिलेंगे। वाहन और मकान सुख के योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा और नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
horoscope 2025 venus jupiter conjunction in mithun will make gajlakshmi rajyog
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को भी साल 2025 में गुरु और शुक्र की युति से बनने वाला गजलक्ष्मी राजयोग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। आपकी राशि में यह राजयोग ग्यारहवें भाव में बनेगा। कुंडली का ग्यारहवां भाव इच्छापूर्ति, आय और लाभ का माना जाता है। गुरु-शुक्र की युति लाभ में होने से आपको अपार धन संपंदा और एशोआराम की सुविधा मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से हर एक तरह की सफलता आपको मिलेगी। नौकरीपेशाा जातकों नई नौकरी में बेशुमार धन लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग व्यापार आदि में हैं उन्हें अच्छा मुनाफा भी हासिल हो सकता है। हर एक तरह की इच्छाएं पूरी होने से आपका आत्मविश्वास चरम होगा। बड़े-बड़े लोगों से मिल-मिलाप करने का मौका मिलेगा। अतिरिक्ति आय के मौके बनेंगे। 
विज्ञापन
horoscope 2025 venus jupiter conjunction in mithun will make gajlakshmi rajyog
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के लिए साल 2025 में गजलक्ष्मी राजयोग नवम भाव में होगा। ऐसे में तुला राशि के लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में अच्छा धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। छोटी-मोटी यात्राओं से आपको अच्छा खासा धन संचित करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको को जिम्मेदारी दी जा सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। पारिवारिक समस्याएं ख्तम होंगी और मेल-मिलाप में बढ़ेगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed