फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Rashifal 2021: साल 2021 का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे...

Sun, 10 Jan 2021 01:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 10 Jan 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Horoscope 2021 Makar Rashifal Predictions 2021 capricorn Horoscope 2021
मकर राशि के लिए साल 2021 कैसा रहेगा - फोटो : अमर उजाला

वर्षपर्यंत आपकी राशि के ग्रह-गोचर बेहतरीन सफलताएं दिलाने वाले रहेंगे। राशि स्वामी शनि का अपने ही घर में गोचर करना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस अवधि के मध्य अपनी कार्यशैली में सकारात्मक सोच के साथ बदलाव करना पड़ेगा। सत्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे तो सफलताओं की संभावना और अधिक रहेगी क्योंकि शनि देव न्याय के देवता है इसलिए ईमानदारी से अपने कार्यों में लगे रहें। 



बृहस्पति भी मकर राशि में ही गोचर कर रहे होंगे इसलिए इनकी युति के प्रभावस्वरूप पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सोची समझी योजनाएं भी कारगर सिद्ध होंगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी में पड़े हुए निर्णय भी आपके पक्ष में आने के संकेत। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के लिए और कठिन प्रयास करने होंगे। किसी भी तरह का आयात निर्यात से संबंधित व्यापार आरंभ करना हो अथवा इस तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो ग्रह गोचर फल अति अनुकूल रहेगा।

Horoscope 2021 Makar Rashifal Predictions 2021 capricorn Horoscope 2021
rashifal 2021

06 अप्रैल से 13 सितंबर के मध्य वृहस्पति के कुंभ राशि में चले जाने के प्रभाव स्वरूप महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग बनेंगे। इस अवधि के मध्य अपनी रणनीतियां तथा योजनाएं गोपनीय रखें और जब तक पूरी न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। इस समय में शनिदेव स्वयं की राशि में गोचर करते  हुए स्वतंत्र होंगे जिसके फलस्वरूप मानसिक और पारिवारिक उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

Horoscope 2021 Makar Rashifal Predictions 2021 capricorn Horoscope 2021
rashifal 2021
शुभ अंक- 8
शुभ तारीखें- 8, 17 और 26
शुभ दिन- शुक्रवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग- नीला, हरा, काला, जामुनी, फिरोजी, श्वेत
शुभ रत्न- नीलम और हीरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope 2021 Makar Rashifal Predictions 2021 capricorn Horoscope 2021
rashifal 2021
जब आप मुस्कुरा उठेंगे
मार्च-अप्रैल के महीने में आपकी राशि के अनुसार कई ग्रहों का शुभ प्रभाव हर तरह से सफलताओं के नए द्वार खोल देगा। यदि आप व्यापारी हैं तो और सफल रहेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा और सरकार के विभागों में रुके हुए कार्यों का भी निपटारा होगा। इस अवधि के मध्य हर तरफ से मिल रहे सुखद समाचार आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed