जैसे-जैसे नया वर्ष करीब आने लगता है सभी के मन में नई उम्मीद जागने लगती हैं। आने वाला वर्ष कैसा रहेगा? विगत वर्ष की तुलना में साल अच्छा गुजरेगा या नहीं? नौकरी-व्यवसाय में क्या होगा? शिक्षा और परीक्षा में क्या होगा? पारिवारिक सुख कैसा रहेगा? नए साल में करियर का मुकाम क्या होगा? फाइनेंस के मामले में स्थिति कैसी रहेगी? इन सभी प्रश्नों का जवाब जानने की इच्छा सबसे तेज हो जाती है। साल 2020 में ग्रहों की गोचरीय स्थितियां की गणना करके वार्षिक राशिफल 2020 निकाला जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2020...
कैसा रहेगा आपके लिए साल 2020, जानें सकारात्मक और नकारात्मक पक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशिफल 2020 - Mesh Rashifal 2020
चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ
आपके लिए ग्रहों की चाल 2020
मेष राशि के जातकों के लिए साल 2020 विगत वर्ष के मुकाबले काफी शुभफल दायक रहने वाला रहेगा। वर्ष कुंडली 2020 की गणना के अनुसार इस राशि के जातकों के भाग्य स्थान में सूर्य, बुध, गुरु, शनि और केतु की युति होने से भाग्य पक्ष मजूबत रहने के संकेत बता रहे हैं। साल 2020 में गुरु का नौवां और दसवें भाव में गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। साल 2020 में 9 महीनों तक राहू आपकी राशि से पराक्रम भाव में रहने से आपके यश, मान सम्मान और पराक्रम में वृद्धि के संकेत कर रहे हैं। 24 जनवरी 2020 को शनि का मकर राशि में प्रवेश करना आपके भाग्य भाव से निकलकर दशम भाव में गोचर करने से आपके लिए शुभ रहेगा।
सकारात्मक पक्ष 2020
- साल 2020 में कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
- पूरे साल आपका मन सकारात्मक चीजों में लगेगा।
- भाग्य का साथ मिलेगा जिस वजह से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।
- धर्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा।
- धन संपदा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
नकारात्मक पक्ष 2020
- करियर के मामले में साल 2020 मिलाजुला रहेगा।
- परिवार में साल के आखिरी कुछ महीनों में तनाव हो सकता है।
- छोटी-मोटी चोटों से परेशान रह सकते हैं।
- सेहत के प्रति लापरवाही बरतना आपको महंगा पड़ सकता है।
वृषभ राशिफल 2020 - Vrishabh Rashifal 2020
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो
आपके लिए ग्रहों की चाल 2020
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए नया साल 2020 काफी अच्छा और सुखद रहेगा। इस साल आपको नई सफलताएं प्राप्ति होगी। 24 जनवरी को शनि का गोचर धनु राशि से मकर राशि में होने से आपको शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। जिसका सकारात्मक असर आपके भाग्य, करियर में देखने को मिलेगा। आपकी राशि का स्वामी शुक्र है जो साल 2020 के शुरुआत में भाग्य स्थान में विराजमान रहने से साल 2020 आपके लिए उन्नति और तरक्की लेकर आएगा। 30 मार्च को भाग्य स्थान में गुरु और शनि की युति आपके लिए बहुत कुछ अच्छा होने के संकेत दे रहा है।
सकारात्मक पक्ष 2020
- जमीन-जायजाद के मामले में अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।
- राजनीति में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी।
- विगत वर्ष की तुलना में अनुकूल फल की प्राप्ति होगी।
- आय में इजाफा देखने को मिलेगा।
- इस वर्ष सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा।
नकारात्मक पक्ष 2020
- इस वर्ष लड़ाई- झगड़ा बढ़ सकता है।
- महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानियां हो सकती है।
- धन हानि होने से साल में कुछ आर्थिक दिक्कतें हो सकती है।
- कोई भी नया कार्य करने से पहले सभी पहलुओं के बारे में विचार अवश्य करें।
मिथुन राशिफल 2020 - Mithun Rashifal 2020
का, की, कू,घ, छ, के, को हा
आपके लिए ग्रहों की चाल 2020
मिथुन राशि वालों के लिए ग्रहों की चाल के अनुसार साल 2020 बेहतरीन रहेगा। आपकी राशि के स्वामी बुध है। बुध साल 2020 के शुरू होने के साथ में होने से राजा की भूमिका मे रहेंगे। जिस वजह से साल 2020 उन्नत रहेगा। राहु साल के शुरुआत में आपकी ही राशि में बैठे होने की वजह से कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। 24 जनवरी को शनि गोचर करते हुए आपकी राशि से अष्टम भाव में बैठ जाएंगे। इसके बाद गुरू राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे जहां पर शनि वहां पर पहले से ही विराजमान हैं। इस युति से नीचभंग राजयोग बनेगा जिसका लाभ कार्यक्षेत्र में मिल सकता है।
सकारात्मक पक्ष 2020
- साल 2020 मिला-जुला रहने वाला रहेगा।
- नौकरी और व्यापार करने वालों के लिए यह साल कई मौके लाएगा।
- अचानक से आपके कार्यों में बदलाव देखने को मिलेगा।
- सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में जीवन साथी का साथ अच्छा रहेगा।
नकारात्मक पक्ष 2020
- तनाव और अतिआत्मविश्वास से आपको बचकर रहना होगा।
- वाहन के रखरखाव में आपका धन खर्च हो सकता है।
- विरोधी अथवा शत्रु आपकी चिंताओं को तो बढ़ा सकते हैं।
कर्क राशिफल 2020 - Kark Rashifal 2020
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू,डे,डो
आपके लिए ग्रहों की चाल 2020
कर्क राशि वालों के लिए साल 2020 मिला-जुला रहने वाला होगा। वर्ष 2020 की शुरुआत में राहु कर्क राशि के 12वें घर में मिथुन राशि में होंगे। राहु के गोचर से आपके लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं पूरी होगी। शनि देव 24 जनवरी को आपके सप्तम भाव में मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वही गुरू का मकर राशि में आने की वजह से अचानक किसी मांगलिक कार्य के योग बनाने वाला रहेगा।
सकारात्मक पक्ष 2020
- करियर के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी।
- व्यवसाय को लेकर कई विदेश यात्राएं हो सकती हैं।
- साल 2020 आपके पारिवारिक जीवन के लिए मिला-जुला रहेगा।
- आपके प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेगी।
नकारात्मक पक्ष 2020
- आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती है।
- छोटी-मोटी दुर्घटनाएं घटने के संकेत है।
- काम में मन नहीं लग सकता।
- इस वर्ष किसी बड़े वित्तीय जोखिम को उठाने से आपको बचना चाहिए।