{"_id":"5df89a848ebc3e87be2ce8c2","slug":"horoscope-today-18-december-2019-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"18 दिसंबर 2019 का राशिफल: इन 5 राशि वालों के लिए शानदार है दिन, धन लाभ के हैं प्रबल योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
18 दिसंबर 2019 का राशिफल: इन 5 राशि वालों के लिए शानदार है दिन, धन लाभ के हैं प्रबल योग
आचार्य मानस शर्मा
Published by: रुस्तम राणा
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
18 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल
- फोटो : Rashifal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दैनिक राशिफल | आज का राशिफल
दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। अगर हिन्दू पंचांग की बात करें तो आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मघा नक्षत्र है। आज चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान है।
पढ़ें 18 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
2 of 13
राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको कार्य में सफलता मिलेगी और कुछ ऐसी योजनाएं फलीभूत होंगी, जो आपके लिए आमदनी का रास्ता खोलेंगी। धार्मिक मामलों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपके मान सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरीपेशा हैं तो नौकरी में ट्रांसफर होने के पक्के योग बने हुए हैं। प्रयास करते रहें, आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। घर परिवार में खुशी रहेगी। प्रेम जीवन में भी संतोष रहेगा। दांपत्य जीवन में हल्की नोकझोंक के बाद दिन सामान्य गुजरेगा।
3 of 13
राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में ध्यान देने के लिए प्रेरित कर रहा है। अपने धन का निवेश सोच-समझकर करें, अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है। किसी को आज के दिन उधार ना दें। स्वास्थ्य के मामले में भी ध्यान रखें, क्योंकि शारीरिक कष्ट परेशान कर सकते हैं। आप की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति बढ़ेगी और अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सुख भरे पल मिलेंगे। अपने प्रियतम से विवाह का प्रस्ताव भी आज रख सकते हैं, सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन
आपके लिए आज का दिन किसी यात्रा पर जाने के लिए काफी बेहतर रहेगा और इस दौरान आपको अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। गुप्त रूप से सुखों को भोगने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना आवश्यक होगा, नहीं तो शारीरिक परेशानी घेर सकती हैं। दांपत्य जीवन में कुछ खुशी के पल आएंगे। हालांकि आपकी लव लाइक के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता को सराहा जाएगा, जिससे आप बढ़ चढ़कर अपने काम को बेहतर करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक जीवन में किसी विवाद की आशंका है।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को आप को समझना होगा, अन्यथा परिवार के लोग आपको वह सम्मान नहीं दे पाएंगे, जिसकी आप उम्मीद करते हैं। कार्य क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। दांपत्य जीवन से खुशी की खबर मिलेगी और जीवन साथी और आपके बीच रिश्ता बेहतर बनेगा। आज रोमांस के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए समय अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ा सावधानी रखें। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।