26 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहन के आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए मनाया जाता है। रक्षा बंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला इस त्यौहार में बहनें, अपने भाइयों की दाहिनी कलाई में राखी बांधती हैं और अपनी रक्षा का संकल्प लेती हैं। आमतौर पर रक्षा बंधन भाई बहन का त्योहार है लेकिन पुराणों के अनुसार पहली बार जब पत्नी ने अपनी पति की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा था तभी से यह त्योहार मनाया जाने लगा।
पौराणिक कथा: जब पत्नी ने पति को बांधी थी पहली राखी, फिर शुरू हुआ रक्षाबंधन का त्योहार
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन