फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिन्दू नव वर्ष की यह बातें जानकर खुशी से झूम उठेंगे

Wed, 06 Apr 2016 06:02 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
hindu new year samvat 2073 prediction
संवत् 2073 कुंडली

ह‌िन्दू पंचांग के अनुसार नया वर्ष चैत्र शुक्ल प्रत‌िपदा से शुरु होता है। इस वर्ष यह त‌िथ‌ि 8 अप्रैल को है। वारानुसार इस द‌िन शुक्रवार है इसल‌िए संवत् 2073 का राजा शुक्र है शुक्र के पास ही धन का प्रभार भी है क्योंक‌ि यह धनेश भी होगा। मंत्री का पद बुध के पास रहेगा। गुरु धान्येश होंगे यानी शीतकालीन फसलों के स्वामी, जबक‌ि शन‌ि सस्येश यानी गर्मी के फसलों के स्वामी होंगे। मंगल वर्षा का स्वामी होगा। इस तरह अलग-अलग ग्रहों के अलग-अलग प्रभार के कारण आपके जीवन और आपकी आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि पर क्या असर रहेगा देख‌िए।

राजा शुक्र का प्रभाव

hindu new year samvat 2073 prediction
venus planet

शुक्र ग्रह को भौत‌िक सुख के साधन, प्रेम, काम, कला, संगीत का कारक माना गया है। शुक्र के राजा होने के कारण इस वर्ष आर्थ‌िक मामलों में प्रगत‌ि होगी साथ ही इस वर्ष वाहन की ब‌िक्री अच्छी होनी चाह‌िए। कला, संगीत, मेकअप, फैशन, रेडीमेड वस्‍त्रों के कारोबार में तेजी आएगी। फ‌िल्मों में कामुकता का प्रदर्शन बढ़ेगा। धान, गन्ना, गेहूं का उत्पादन अच्छा रहेगा।

शुक्र के वाहन का प्रभाव

hindu new year samvat 2073 prediction
ग्रह नक्षत्र

ज्योत‌िषशास्‍त्र की गणना के अुनसार संवत् 2073 के राजा का वाहन दादूर यानी मेंढक है। इसका पर‌िणाम यह है क‌ि देश के कई भागों में खूब वर्षा होगी। बाढ़, भूस्‍खलन जैसे प्राकृत‌िक प्रकोप में जन-धन की हान‌ि होगी। जबक‌ि कुछ क्षेत्रों में वर्षा की कमी से सूखा पड़ सकता है। व्यापार‌ियों को कारोबार में लाभ म‌िलता रहेग।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुध द‌िलाएगा इन लोगों को आर्थ‌िक लाभ

hindu new year samvat 2073 prediction
बुध ग्रह
बुध के मंत्री पद पर होने के कारण अब से अगले एक साल तक लोगों में काम भाव अध‌िक रहेगा। इससे यौनापराध में वृद्ध‌ि होगी। पेट्रोल‌ और गैस की कीमत बढ़ेगी। पत्रकार‌िता, लेखन, श‌िक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के ल‌िए यह वर्ष उन्नत‌िदायक और उत्‍साहवर्ध रहेगा। जो लोग दैन‌िक उपयोग की चीजों का कारोबार करते हैं उनके ल‌िए भी यह वर्ष आर्थ‌िक मामलों में अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

शन‌ि के कारण अाएगी इन मामलों में परेशानी हाोगी

hindu new year samvat 2073 prediction
शन‌ि

शन‌ि महाराज के सस्येश यानी गर्मी के फसलों के स्वामी होने के कारण जौ, मक्का, धान, गेहूं की फसलों को प्राकृत‌िक आपदा के कारण नुकसान होगा और इनकी कीमत बढ़ेगी। सरकार के अजग-गजब फैसले के कारण जनता को कष्ट का सामना करना होगा। देश के कई भागों में संक्रामक रोग और प्राकृत‌िक आपदा आ सकती है, आम लोगों को परेशान‌ियों का सामना करना होगा। शन‌ि इस वर्ष धातुओं के भी स्वामी हैं इसल‌िए इस वर्ष लोहा, स्टील, कोयला, पेट्रोल‌ियम, उड़द, काली म‌िर्च, दाल चीनी, ऊनी वस्‍त्रों की कीमत बढ़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed