Shardiya Navratri 2025 Day 9 Maa Siddhidatri Puja: नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के नौ दिनों की साधना और आराधना के बाद आज के दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप, मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की कृपा से साधक को विभिन्न प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं। कहा जाता है कि स्वयं भगवान शिव ने भी सिद्धि पाने के लिए मां की उपासना की थी, जिससे उन्हें असीम शक्तियां प्राप्त हुईं।
Mahanavami 2025 Wishes: महानवमी पर प्रियजनों को भेजें नवमी की शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री देंगी आशीर्वाद
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 01 Oct 2025 05:30 AM IST
सार
नवरात्रि का यह अंतिम दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस अवसर पर भक्तगण माता की विशेष पूजा, हवन और कन्या पूजन का आयोजन करते हैं। महानवमी के शुभ अवसर पर आप इन खास संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को बधाई और मंगलकामनाएं भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन