30 जून को ज्ञान, गुरु, शिक्षा का कारक बृहस्पति मकर राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 20 नवंबर 2020 तक इसी राशि में रहेंगे। धनु राशि देव गुरु बृहस्पति की स्वराशि है। गुरु अपनी राशि में प्रबल होगा और अन्य राशियों को प्रबल गुरु का लाभ प्राप्त होगा। गुरु के इस गोचर से इन छह राशियों को सर्वाधिक लाभ होने की संभावना है।
Guru Transit 2020: इस माह गुरु के राशि परिवर्तन से इन छह राशियों की परेशानियां होंगी कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवम भाव में गुरु का गोचर आपके लिए शुभ होगा। कुंडली में नवम भाव धर्म, यात्रा, गुरु और ज्ञान को दर्शाता है। गुरु के इस भाव में होने से धर्म-कर्म के कार्यों मे आपकी सक्रियता बढ़ेगी। समाज की भलाई के लिए आप कार्य करेंगे। गुरु आपके ज्ञान में वृद्धि करेगा। गुरु का गोचर समाज में आपकी मान-सम्मान में वृद्धि कराएगा। कार्य क्षेत्र में आपको इस दौरान अच्छे परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं।
चौथे भाव में गुरु आपके सुखों में वृद्धि करेगा। यहां गुरु का स्थान आपकी माता जी के लिए शुभ होगा। इस दौरान आपके आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। इस दौरान आप कोई घर अथवा वाहन आदि खरीद सकते हैं। अपनी उपलब्धियों को लेकर आप खुश दिखाई देंगे। यदि माता जी की सेहत खराब है तो उन्हें यह गोचर स्वास्थ्य लाभ दिलाएगा।
धन भाव में गुरु का होना आपके आर्थिक जीवन के लिए शुभ होगा। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आप धन बचत कर पाने में भी सफल होंगे। कुंडली का दूसरा भाव आपके कुटुंब के बारे में भी बताता है। इस भाव में गुरु का होना आपके परिवार में सुख-शांति लाएगा। यदि परिजनों के बीच कुछ विवाद चल रहा है तो वह भी गोचर के दौरान सुलझ जाएगा।
धनु गुरु की ही राशि है। आपकी राशि में गुरु का प्रवेश शुभ होगा। आपके स्वभाव में सकारात्मक रूप से बदलाव देखने को मिलेगा। गुरु न केवल आपके ज्ञान में वृद्धि करेगा, बल्कि इसके काराण आपके वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। नैतिक कार्यों में आपका मन खूब लगेगा। यदि साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो उसमें यह आपको लाभ दिलाएगा।