ज्योतिष में ग्रहों का विशेष महत्व होता है। ग्रहों की चाल से जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है। ग्रह समय-समय पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ग्रहों के गोचर से कई बार दूसरे ग्रहों के साथ युति बन जाती है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। ऐसी ही दो ग्रहों की युति कुछ दिनों में बनने वाली है, दरअसल आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति 01 मई से वृषभ राशि में गोचर हैं और अब 19 मई को सुख, धन, वैभव और सौंदर्य के दाता ग्रह शुक्र भी वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। इस तरह से दोनों महत्वपूर्ण ग्रहों की युति वृषभ राशि में होने वाली है। गुरु-शुक्र की युति से कुछ राशि वालों के लिए फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये लकी राशियां।
गुरु और शुक्र की युति से इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, ऐशोआराम में होगी वृद्धि
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 08 May 2024 03:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन