Guru Rise 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों में देवगुरु बृहस्पति सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले ग्रह माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में देवगुरु बृहस्पति की स्थिति अच्छी होती है उनके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। कुंडली में गुरु ग्रह की शुभ स्थिति होने पर व्यक्ति को हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। ऐसे व्यक्ति का रुझान धर्म के क्षेत्र में काफी गहरा होता है। ऐसे में गुरु के राशि परिवर्तन,अस्त या उदय होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर गहरा पड़ता है।
Guru Rise 2022: 26 मार्च से कुंभ राशि में गुरु के उदय होने से इन पांच राशि वालों को होगा फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए कुंभ राशि में गुरु का उदय एकादश भाव में होने जा रहा है। गुरु का उदय ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मेष राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिसकी वजह से आपको धन लाभ होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए गुरु का उदय किसी वरदान से कम नहीं होगा। व्यवसाय में अच्छा खासा मुनाफा मिलने की संभावना है।
वृषभ राशिचक्र में दूसरी राशि होती है इन राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह आठवें और एकादश भाव के स्वामी है और यह दसवें भाव में स्थित है। करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा और शानदार रहने वाला होगा। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की पूरी संभावना है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा नए व्यापार का शुभारंभ करना हो तो उस दृष्टि से भी समय बेहतर है।
सिंह राशि के जातकों के लिए बृहस्पति पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं और गुरु का अस्त आपके लिए सातवें भाव में हो रहा है। ऐसे में करियर में अच्छे रिजल्ट की प्राप्ति करने की प्रबल संभावना है। जो जातक व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत है उनके लिए अच्छा खासा मुनाफा मिलने की संभावना है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिल सकता है।
तुला राशि
आपके लिए गुरु का कुंभ राशि में उदय राशि से पंचम भाव में हो रहा है। पंचम भाव करियर और विद्या का स्थान होता है। गुरु का उदय हर तरह से लाभदायक रहने वाला होगा। जो छात्र प्रतियोगिता परिक्षाओं की तैयारी में हैं उनके लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। नौकरी करने वालों के लिए भी गुरु का उदय होना बहुत ही शुभ फल देने वाला होगा।