Guru Pushya Yog: गुरु पुष्य योग ज्योतिष शास्त्र में एक अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण योग माना जाता है. यह योग तब बनता है जब गुरु ग्रह पुष्य नक्षत्र में होते हैं। गुरु ग्रह और पुष्य नक्षत्र, धन, समृद्धि और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं इस वजह से दोनों के संयोग से बनने वाला यह योग बेहद शुभकारी होता है। इस नक्षत्र में खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। जब गुरु और पुष्य नक्षत्र का संयोग होता है तो कोई भी शुभ कार्य जैसे कि विवाह, नए व्यापार की शुरुआत, निवेश या किसी विशेष योजना के लिए बहुत अनुकूल माना जाता है।
Guru Pushya Yog: जल्द बनने जा रहा है गुरु पुष्य योग, इन राशियों का होगा भाग्योदय
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु पुष्य योग कुछ अच्छी खबर ला सकता है। वृषभ राशि के जातकों को नौकरी-व्यापार में अपार सफलता की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए गुरु पुष्य योग अनुकूल रहेगा। आपके अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। साथ ही सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप व्यवसाय कर रहे हैं तो इसका विस्तार भी होगा। करियर के मामले में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंध में चली आ रही समस्या दूर होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के साथ साथ आय में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय कर रहे जातकों की लंबे मी से रुकी हुई डील फाइनल होने की संभावना है। इससे डील से मुनाफा भी होगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु पुष्य योग बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापार में धन लाभ के नए स्रोत बनने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद भी दूर होंगे। यदि कोई बीमारी आपको लंबे समय से परेशान कर रही है तो उससे छुटकारा मिल सकता है। आध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी भी मिल सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।