फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र देव का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों के बनेंगे धनलाभ के योग

Fri, 18 Oct 2024 07:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 18 Oct 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Shukra Nakshatra Parivartan Stars will shine these zodiac signs will get wealth and success
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र देव को सम्मान, आराम, विलासिता, धन और प्रसिद्धि का तत्व माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित काल में सिर्फ राशि परिवर्तन ही नहीं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। इस समय शुक्र विशाखा नक्षत्र में है। ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र देव ने आज यानी 16 अक्तूबर को अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश किया है। नक्षत्र का यह परिवर्तन तीन राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इन राशियों की किस्मत चमक सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 



Diwali Vastu Tips: दीपावली से पहले घर में कराने जा रहे हैं पेंट तो जान लें सही वास्तु नियम

Shukra Nakshatra Parivartan Stars will shine these zodiac signs will get wealth and success
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

वृष राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कर्मचारियों को उच्च वेतन और पदोन्नति मिल सकती है। जो लोग व्यापार करते हैं वे ग्राहकों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करते हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने प्रयासों से लाभ हो सकता है।

Shukra Nakshatra Parivartan Stars will shine these zodiac signs will get wealth and success
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नए सौदे संपन्न हो सकते हैं, जिससे भारी मुनाफ़ा भी होगा। लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको राहत मिल सकती है। अपने कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Nakshatra Parivartan Stars will shine these zodiac signs will get wealth and success
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
अनुराधा नक्षत्र में शुक्र का गोचर अत्यंत शुभ माना जाता है। पैसों की समस्या से राहत मिल सकती है। जिन पेशेवरों को पदोन्नति नहीं मिली उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके बॉस आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। आपको नये कार्य भी दिये जा सकते हैं। सहकर्मियों का काम में पूरा सहयोग मिलेगा। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed