फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Pushya Yog 2024: साल का आखिरी गुरु पुष्य योग आज, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Thu, 21 Nov 2024 07:22 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 07:22 AM IST
सार

Guru Pushya Yog 2024 Lucky Rashiyan: देवगुरु बृहस्पति धन, समृद्धि और प्रचुरता के कारक हैं। गुरुवार  को यदि पुष्य नक्षत्र का योग बन जाए तो आय के साधनों का अवसर प्राप्त होता है। गुरु पुष्य योग का शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ेगा। इसके प्रभाव से आय के मामले में कई राशियों पर धन की बरसात होगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

विज्ञापन
Guru Pushya Yog 2024 on November 21 Will Be Auspicious For these zodiac sign in hindi
21 नवंबर को गुरु पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। - फोटो : amar ujala

Guru Pushya Yog 2024: आज यानी 21 नवंबर को गुरु पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य योग बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति धन, समृद्धि और प्रचुरता के कारक हैं। गुरुवार  को यदि पुष्य नक्षत्र का योग बन जाए तो आय के साधनों का अवसर प्राप्त होता है। कल यानि 21 नवंबर को सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक गुरु पुष्य योग का शुभ संयोग रहेगा। मान्यता है की इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही कहते हैं की इस दिन सोना खरीदने से कुंडली में गुरु मजबूत होते हैं। 


गुरु पुष्य योग का शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ेगा। इसके प्रभाव से आय के मामले में कई राशियों पर धन की बरसात होगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

Guru Pushya Yog 2024 on November 21 Will Be Auspicious For these zodiac sign in hindi
21 नवंबर को गुरु पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल का अंतिम गुरु पुष्य योग आकस्मिक धन लाभ लेकर आएगा। इस दौरान आपकी तीर्थ यात्राओं पर जा सकते हैं। गुरु पुष्य योग के दौरान किसी परिजन को दी गई सकारात्मक परिणाम देगी। आपकी आय में अचानक से वृद्धि के संकेत भी दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन से सफलता प्राप्त होगी। यदि मिथुन राशि के जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। 

Guru Pushya Yog 2024 on November 21 Will Be Auspicious For these zodiac sign in hindi
21 नवंबर को गुरु पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु पुष्य योग विशेष लाभ देने वाला माना जा रहा है। यदि आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका आपको कई गुण लाभ प्राप्त होने की संभावना है। जो जातक नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं  उन्हें भी सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Pushya Yog 2024 on November 21 Will Be Auspicious For these zodiac sign in hindi
21 नवंबर को गुरु पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
गुरु पुष्य योग का शुभ प्रभाव धनु राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं। व्यवसायी वर्ग के लोग उच्च लाभ अर्जित करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और पदोन्नति मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन अच्छा दिख रहा है और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

विज्ञापन
Guru Pushya Yog 2024 on November 21 Will Be Auspicious For these zodiac sign in hindi
21 नवंबर को गुरु पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि 
मकर राशि के जातकों को साल के अंतिम गुरु पुष्य योग से मनचाही सफलता प्राप्त होने की संभावना है। यदि आप किसी जमीन जायदाद या संपत्ति की खरीद फरोख्त पर विचार कर रहे हैं  तो आपको लाभ हो सकता है। आपके लिए आय में वृद्धि के नए योग बनेंगे।  व्यवसाय की बात करें  तो साल के अंत में  कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। छात्रों के लिए भी तरक्की के संयोग बन रहे हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed