फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Gochar 2026: राहु-केतु का बड़ा राशि परिवर्तन दिलाएगा इन राशियों को बड़े मुकाम, मिलेगा किस्मत का साथ

Mon, 20 Jul 2026 04:12 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 20 Jul 2026 04:12 PM IST
सार

Rahu Gochar 2026:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु का राशि परिवर्तन करीब 18 महीनों के बाद होता है। आपको बता दें राहु अभी कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में हैं जो 5 दिसंबर 2026 को मकर और कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
Gochar 2026 Rahu Ketu Gochar Rashi Parivartan These Zodiac Signs Effects in Hindi
राहु गोचर 2026 - फोटो : amar ujala
Rahu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में राहु-केतु को अशुभ और छाया ग्रह माना जाता है। ज्योतिष में राहु के प्रभाव को बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु का राशि परिवर्तन करीब 18 महीनों के बाद होता है। आपको बता दें राहु अभी कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में हैं जो 5 दिसंबर 2026 को मकर और कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। राहु-केतु के राशि परिवर्तन से इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। वहीं इससे कुछ राशि वालों के लिए करियर, धन और तरक्की के नए-नए अवसर लेकर आ सकता है। 
Gochar 2026 Rahu Ketu Gochar Rashi Parivartan These Zodiac Signs Effects in Hindi
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
इन राशियों के लिए राहु-केतु दिलाएंगे शुभ
वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए राहु-केतु बहुत ही शुभ और सफलता दिलाने वाले साबित होंगे। इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिल सकता है। धन के मामले में आपको अचानक से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। 

 
Gochar 2026 Rahu Ketu Gochar Rashi Parivartan These Zodiac Signs Effects in Hindi
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए नए-नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। राहु के प्रभाव के चलते अचानक से कोई बिगड़ा हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी पुराने लेने-देन के मामलों में हल निकलेगा और कहीं किसी व्यापार में धन का निवेश कर सकते हैं। परिवार में संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को भी मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gochar 2026 Rahu Ketu Gochar Rashi Parivartan These Zodiac Signs Effects in Hindi
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए राहु-केतु का गोचर आने वाले दिनों के लिहाज से बहुत ही अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। नौकरी में बदलाव और प्रमोशन के योग भी बनेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। 
विज्ञापन
Gochar 2026 Rahu Ketu Gochar Rashi Parivartan These Zodiac Signs Effects in Hindi
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु-केतु का गोचर कई मामलों में खुशखबरी और राहत लेकर आ सकता है। कारोबार में नई-नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि और कुछ नया काम करने का अवसर मिल सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed