फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Grah Gochar 2022: 31 दिसंबर को वक्री बुध का धनु राशि में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

Mon, 19 Dec 2022 06:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 19 Dec 2022 06:23 PM IST
विज्ञापन
Grah Gochar 2022 Mercury Transit In Sagittarius Know What Will be Effect on 12 Zodiac Signs
mercury transit 2022
Grah Gochar 2022 Mercury Transit In Sagittarius: वैदिक ज्योतिष में बुध को राजकुमार की संज्ञा दी गई है और यह एक युवा ग्रह है। तर्क शक्ति, लेखन और व्यापार में जातक बुध की कृपा से ही सफल होता है। बुध की कृपा से व्यक्ति सफल लेखक और प्रकाशक बनता है। गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि में बुध वक्री अवस्था में ही 31 दिसम्बर को प्रवेश करेंगे और 18 जनवरी 2023 को मार्गी होकर 7 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। अपने इस वक्री गोचर काल में बुध सभी 12 राशियों को प्रभावित करने वाले है। आइये जानते है कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा ?


वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
Grah Gochar 2022 Mercury Transit In Sagittarius Know What Will be Effect on 12 Zodiac Signs
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे छठे भाव के स्वामी होते हैं। वक्री बुध का धनु में गोचर अब आपके नवम भाव से होगा। इस भाव से जातक के धर्म, नीति, यात्रा का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान वक्री बुध की दृष्टि अब आपके तीसरे भाव पर होगी। इस समय आपको अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा। इस समय अगर आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाते है तो आपके लिए अच्छा रहेगा। जनसंचार से जुड़े जातकों को यह गोचर प्रसिद्धि देगा। आपको अपने भाई बहनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। 
मेष राशिफल 2023 

Grah Gochar 2022 Mercury Transit In Sagittarius Know What Will be Effect on 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पंचम भाव के स्वामी होते हैं। वक्री बुध का धनु राशि में गोचर आपके आठवें भाव से होगा। इस भाव से आकस्मिक घटना का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान होकर बुध की सप्तम दृष्टि आपके धन स्थान पर होगी। बुध के इस गोचर के कारण आपकी वाणी में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है। इस समय आपको धन के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। किसी भी प्रकार की पारिवारिक कलह से खुद को बचाकर चलना होगा। मीडिया और लेखन से जुड़े जातकों को इस समय शत्रुओं से सतर्क रहना होगा।

वृषभ राशिफल 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
Grah Gochar 2022 Mercury Transit In Sagittarius Know What Will be Effect on 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध स्वयं लग्नेश होते हैं और चौथे भाव का स्वामित्व भी उन्हें प्राप्त है। वक्री बुध का धनु राशि में गोचर अब आपके सप्तम स्थान से होगा। इस भाव से वैवाहिक जीवन और बिजनेस में साझेदारी का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि अब आपके लग्न स्थान पर होगी। इस गोचर के कारण आप अपनी पत्नी से किसी बात पर नाराज हो सकते है। इस समय अपने प्रेमी की बात को तवज्जों देनी होगी। व्यापारी वर्ग को धन की कमी महसूस हो सकती है। लेखन और प्रकाशन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। 

 मिथुन राशिफल 2023  
विज्ञापन
Grah Gochar 2022 Mercury Transit In Sagittarius Know What Will be Effect on 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए बुध वक्री होकर छठे भाव में गोचर करेंगे। इस भाव से रोग, ऋण और शत्रु का विचार होता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि अब आपके बारहवें भाव पर होगी। वक्री बुध के इस गोचर से आपको नौकरी के मामले में सफलता मिलेगी। कोई बड़ी नौकरी का प्रस्ताव आपके सामने होगा। इस गोचर काल में आपका साहस बढ़ा हुआ रहने वाला है। इस समय आपको विदेश से जुड़े मामलो में सफलता मिलेगी ऐसा प्रतीत हो रहा है। इस समय नया काम शुरू करने के लिए आपको परिवार की मदद मिलेगी। 
कर्क राशिफल 2023 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed