Gajlaxmi Rajyog 2025: साल 2024 समाप्त होने की कगार पर है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि साल 2025 कैसा रहेगा। नए साल 2025 में कई बड़े ग्रह परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इस प्रभाव से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में गजलक्ष्मी राजयोग को समृद्धि, आर्थिक लाभ और जीवन में उन्नति का प्रतीक माना जाता है।
पंचांग के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति 14 मई 2025 की रात मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके ठीक 2 महीने बाद शुक्र 26 जुलाई सुबह 9 बजे मिथुन राशि में आ जाएंगे। शुक्र 21 अगस्त 2025 तक मिथुन में रहेंगे, इस दौरान दोनों ग्रह मिलकर गज लक्ष्मी राजयोग बनाएंगे, जिससे कुछ राशियों को तगड़ा धनलाभ होगा। आइए जानते हैं, इन राशियों पर इस योग का क्या असर पड़ेगा।
2 of 5
gajlakshmi rajyog 2025
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
गजलक्ष्मी राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक मजबूती और करियर में सफलता लाएगा। मेष राशि के जातकों ने यदि कोई निवेश किया है तो आपको उसका लाभ मिलेगा। यदि आप कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें भी आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। उनके निवेश और व्यवसाय में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आप कुछ नई योजना बनाने का प्रयास रहेगा और उसमें आपको सफलता मिलेगी।
3 of 5
gajlakshmi rajyog 2025
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण शुभ परिणाम लेकर आया था। गुरु और शुक्र की युति मिथुन राशि में होगा इसलिए आपको आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाएगा। इस दौरान मिथुन राशि के जातकों को आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।
4 of 5
gajlakshmi rajyog 2025
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को गजलक्ष्मी राजयोग से तगड़ा धनलाभ होने की संभावना है। इस योग के शुभ प्रभाव से लव पार्टनर के साथ प्रेम संबंध गहरे होंगे। इसके अलावा कार्यस्थल पर तरक्की के नए अवसर बनेंगे। आप अपनी मेहनत और लगन से बड़ी जिम्मेदारी में सफल रहेंगे। काम संबंधी यात्राओं की संभावना है।
5 of 5
gajlakshmi rajyog 2025
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को गजलक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से साल 2025 में संतुलन बना रहेगा। आपको व्यवसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। साल 2025 में खुशियों और तरक्की से भरा रहेगा। आपको जीवन में सफलता मिलेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।