फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 नवंबर से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, गजकेसरी राजयोग से चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

Fri, 30 Oct 2026 12:41 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 30 Oct 2026 12:41 PM IST
सार

Gajkesari Rajyog In Singh Rashi On 3 November 2026: सिंह राशि में बन रहा गजकेसरी योग का शुभ प्रभाव कुछ राशि वालों को धन-लाभ दे सकता है। जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहने के संकेत दे रहा है। 

विज्ञापन
gajkesari rajyog in singh rashi on 3 november 2026 these three zodiac will get benefits and success
Gajkesari Rajyog In Singh Rashi On 3 November 2026 - फोटो : अमर उजाला

Gajkesari Rajyog In Singh Rashi On 3 November 2026: नवंबर 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। महीने की शुरुआत में ही देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। मान्यता है कि गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। इसके प्रभाव से मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और भाग्य का भी साथ मिल सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 3 नवंबर 2026 को सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। यहां वे 5 नवंबर को सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक विराजमान रहेंगे। खास बात यह है कि सिंह राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति मौजूद हैं। ऐसे में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों को बड़ी सफलता और सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। साथ ही भाग्य के मजबूत रहने के भी योग हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

Trending Videos
gajkesari rajyog in singh rashi on 3 november 2026 these three zodiac will get benefits and success
Gajkesari Rajyog In Singh Rashi On 3 November 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। कोर्ट से जुड़ा मामला हल होगा। इस दौरान सेहत भी शानदार रहने वाली है। लंबे समय से कहीं पैसा अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने की संभावना बन सकती है। कोई प्रेम का प्रस्ताव लेकर आपके पास आ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। किसी पुराने काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। 

पूरे नवंबर रहेगा लक्ष्मी नारायण योग का शुभ संयोग, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

gajkesari rajyog in singh rashi on 3 november 2026 these three zodiac will get benefits and success
Gajkesari Rajyog In Singh Rashi On 3 November 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि में ही गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह समय खास रह सकता है। कारोबार से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। संयोग से कोई बड़ी डील आपको प्राप्त होगी। नई नौकरी के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। किसी खास व्यक्ति का जीवन में आगमन हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। भाग्य का साथ मिलने से नए अवसरों का लाभ उठाने में सफल रहेंगे।
बुध-मंगल केंद्र दृष्टि: अगले सप्ताह चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, धन लाभ और तरक्की के बनेंगे योग

विज्ञापन
विज्ञापन
gajkesari rajyog in singh rashi on 3 november 2026 these three zodiac will get benefits and success
Gajkesari Rajyog In Singh Rashi On 3 November 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग धन और करियर के लिहाज से अनुकूल साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इस दौरान आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। विवाह के लिए मनचाहा अवसर मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के सहयोग से काम आगे बढ़ सकता है। 
शुक्रादित्य योग 2026: 6 नवंबर तक इन 3 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, बनेंगे करियर और धन में तरक्की के योग
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed