फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashifal: जुलाई का पहला सप्ताह इन चार राशि वालों के लिए रहेगा लाभकारी, मिलेंगे नए अवसर

Mon, 30 Jun 2025 11:54 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 30 Jun 2025 11:54 AM IST
सार

Saptahik Rashifal (30 June to 06 July 2025): गुरु मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं जबकि चंद्रमा कर्क में मौजूद हैं। इन दोनों ग्रहों की युति से गजकेसरी राजयोग बना हुआ है। इसके अलावा न्याय के देवता शनि मीन राशि में हैं और मंगल सिंह में विराजमान रहेंगे। 
 

विज्ञापन
First Week of July 2025 Lucky for These Zodiac Signs New Opportunities Significance Weekly Rashifal
Saptahik Rashifal (30 June to 06 July 2025) - फोटो : adobe stock

Saptahik Rashifal (30 June to 06 July 2025): 30 जून 2025 से जुलाई माह के पहले सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। हफ्ते के पहले दिन ही गजकेसरी राजयोग का संयोग बना हुआ है। बता दें, गुरु मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं जबकि चंद्रमा कर्क में मौजूद हैं। इन दोनों ग्रहों की युति से गजकेसरी राजयोग बना हुआ है। इसके अलावा न्याय के देवता शनि मीन राशि में हैं और मंगल सिंह में विराजमान रहेंगे। ऐसे में ग्रहों के प्रभाव से इन तीन राशि वालों को पूरे सप्ताह लाभ मिल सकता है। इन जातकों को करियर, निवेश, घर-परिवार और नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। आइए इनके नाम जानते हैं।


Numerology: दिल की नहीं, दिमाग की सुनती हैं इस मूलांक की लड़कियां, हर परिस्थिति में सोच-समझकर कदम बढ़ाती हैं

First Week of July 2025 Lucky for These Zodiac Signs New Opportunities Significance Weekly Rashifal
Saptahik Rashifal (30 June to 06 July 2025) - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
तत्व: वायु  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।
राशिफल

मिथुन राशि वालों के सप्ताह की शुरुआत धन प्राप्ति से होगी। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी इस सप्ताह कर सकते हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। निवेश में इस दौरान आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। कोई मामला कोर्ट-कचहरी में लंबित है, तो उसमें राहत मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक आपको कहीं से अनपेक्षित धन भी प्राप्त हो सकता है। मिथुन राशि वालों की लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग रहेगी। संतान की ओर से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। यात्रा के योग है। 

First Week of July 2025 Lucky for These Zodiac Signs New Opportunities Significance Weekly Rashifal
Saptahik Rashifal (30 June to 06 July 2025) - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।
राशिफल

कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से और मजबूत होगी। इस पूरे हफ्ते घर परिवार का माहौल बेहद ही खुशनुमा रहने वाला है। सोचे हुए अधिकांश कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। इस सप्ताह कार्य विशेष में मनचाही सफलता भी हासिल करेंगे। व्यापारिक लाभ की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध अत्यंत शुभ रहने वाला है। कर्क राशि वालों को करियर-कारोबार में आंशिक सुधार देखने को मिल सकता है। धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। आत्मविश्वास बना रहेगा।
Numerology: दोस्ती में कभी धोखा नहीं देते इस मूलांक के लोग, ईमानदारी से निभाते हैं हर रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
First Week of July 2025 Lucky for These Zodiac Signs New Opportunities Significance Weekly Rashifal
Saptahik Rashifal (30 June to 06 July 2025) - फोटो : amar ujala

धनु राशि 
तत्व: अग्नि  
स्वामी ग्रह: गुरु (बृहस्पति)
स्वभाव: उत्साही, ज्ञानप्रिय, स्वतंत्र, दयालु।
राशिफल

इस सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव या रिश्ता तय होने के योग हैं। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आपकी छवि में सुधार देखने को मिलेगा। करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं, तो आपको इस दिशा में सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी। इस पूरे सप्ताह सेहत सामान्य रहेगी। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करते हुए उच्च पद एवं मान-सम्मान अर्जित करेंगे। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई में लगेगा और अध्ययन में एकाग्रता बनी रहेगी। जीवनसाथी के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे।

Numerology: इस मूलांक की संतान माता-पिता को करवाती है गर्व का अनुभव, हर क्षेत्र में करते हैं नाम रौशन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed