फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरवरी मासिक राशिफल : सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह महीना, ढाई दिन जरा बचके

Sat, 01 Feb 2020 08:54 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
पं जयगोविंद शास्त्री Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 01 Feb 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
february monthly horoscope 2020 lucky and unlucky days
राशिफल
साल 2020 का दूसरा महीना यानि फरवरी में ग्रहों की चाल कैसे होगी और इसका असर सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा। फरवरी के महीने में आपके लिए कौन-सा दिन शुभ और अशुभ रहेगा। इन सभी का ज्योतिष विश्लेषण करते हैं। 
february monthly horoscope 2020 lucky and unlucky days
rashifal 2020

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए माह का शुरुआती समय कामयाबी के बावजूद कुछ तनावपूर्ण बीतेगा। पारिवारिक माहौल भी तनावपूर्ण रहेगा विशेषकर के माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार की दृष्टि से माह उत्तम रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता एवं नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मासार्ध के बाद परिस्थितियां और उत्तम होंगी। माह की 17,18 फरवरी अशुभ रहेगी।

february monthly horoscope 2020 lucky and unlucky days
rashifal 2020

वृषभ राशि- माह के आरंभ में आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। रुका हुआ धन वापस आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। प्रयास करें कि इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के जाल में न फंसे। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें सफलता मिलती रहेगी फिर भी, माह की 14,15 तारीख और अशुभ रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
february monthly horoscope 2020 lucky and unlucky days
rashifal 2020

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए माह अच्छी सफलता लेकर आया हुआ है जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही आपकी मदद करते नजर आएंगे। विदेश यात्रा एवं देशाटन का पूरा आनंद मिलेगा। यहां तक कि विदेशी नागरिकता के लिए भी यदि आवेदन करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधान रहना पड़ेगा। माह की 20, 21 तारीख अशुभ रहेगी।

विज्ञापन
february monthly horoscope 2020 lucky and unlucky days
rashifal 2020

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए माह मिलाजुला फल कारक रहेगा। इस महीने कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से बचें। किसी भी तरह के विवादों में न उलझें। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें, शादी विवाह से संबंधित मामलों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं यह अल्पकालिक रहेंगी। परेशान ना हो। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अग्नि, विष एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें। माह की 23, 24 तारीखें अशुभ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed