फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनुमानजी इन लोगों के जीवन को हमेशा रखते हैं सुख-सुविधाओं से भरपूर, देते हैं बेशुमार धन-दौलत का आशीर्वाद

Wed, 02 Aug 2023 10:21 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 02 Aug 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
favourite rashi of hanuman ji always hanuman ji blessing these 4 zodiac signs people life fulfill with money
HanumanJi: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की उपासना और साधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। - फोटो : अमर उजाला

हनुमानजी को संकटमोचक माना जाता है। राम भक्त और भगवान शिव के अवतार हनुमानजी सभी देवी-देवताओं में जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की उपासना और साधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जीवन में जब कभी कोई भारी मुसीबत आए या फिर कोई ग्रह दोष हो तो सच्चे मन से हनुमान जी का स्मरण कर लेने मात्र से सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को अपने पक्ष में करने के लिए हनुमंत उपासना करना बहुत ही कारगर मानी जाती है। इसके अलावा हनुमान जी को 4 राशियां बहुत ही प्रिय होती हैं। जिस कारण से हनुमानजी इन 4 राशि के लोगों की हमेशा संकटों से रक्षा करते हैं और उनकी हर एक मनोकामनाओं को जल्द से जल्द पूरा भी कर देते हैं। आइए जानते हैं हनुमान जी वे 4 राशियां कौन-कौन सी हैं। 

favourite rashi of hanuman ji always hanuman ji blessing these 4 zodiac signs people life fulfill with money
rashi - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जी की प्रिय राशियां

मेष राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातक बहुत ही साहसी, आत्मबली, बुद्धिमान और सच्चे मन वाले होते हैं। मेष राशि हनुमान जी की प्रिय राशियों में से एक राशि होती है। हनुमान जी सदा ही इन राशि के जातकों पर अपनी कृपाद्दष्टि बनाए रखते हैं। इनके जीवन में आने वाले सभी तरह के संकटों को रामभक्त हनुमान फौरन ही दूर कर देते हैं।  इस राशि के जातकों के जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं रहती है। 
favourite rashi of hanuman ji always hanuman ji blessing these 4 zodiac signs people life fulfill with money
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर हनुमान जी की विशेष कृपा हमेशा ही रहती है। सिंह राशि हनुमान जी प्रिय राशियों में से एक होती है। सिंह राशि के जातक बहुत ही धार्मिक स्वभाव के होते हैं और हमेशा दूसरों के प्रति दयावान का नजरिया रखते हैं। इस राशि के जातक हनुमान जी पूजा और उपासना हमेशा ही सच्चे मन से करते हैं। इनकी राह में आने वाली सभी तरह की अड़चनों और बाधाओं को हनुमान जी तुरंत ही दूर कर देते हैं। इस राशि के जातक अपनी बुद्धि और विवेक के सहारे अपार धन-दौलत के मालिक बन जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
favourite rashi of hanuman ji always hanuman ji blessing these 4 zodiac signs people life fulfill with money
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों पर भी हनुमान जी कृपा बनी रहती है जिस कारण से इनके जीवन में कभी धन-दौलत और सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती है। इस राशि के जातकों को अच्छी नौकरी, पद-प्रतिष्ठा और व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होता है। जीवन के हर एक क्षेत्र में इनको सुख-समद्धि और प्रसिद्धि मिलती है। जीवन में ऐशोआराम और सुख-सुविधा की कोई कमी नहीं रहती है। 
विज्ञापन
favourite rashi of hanuman ji always hanuman ji blessing these 4 zodiac signs people life fulfill with money
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
हनुमानजी की प्रिय राशियों में से एक राशि कुंभ भी होती है। कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं। जो भक्त हनुमानजी की पूजा-उपासना नियमित रूप से करता है उन्हें हनुमानजी के साथ शनिदेव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे जातकों का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है। 
यह भी पढ़ें-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed