Dussehra 2024: सनातन धर्म में दशहरा का खास महत्व है। हर साल आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है, जो शारदीय नवरात्रि के समापन के अगले दिन पड़ता है। पंचांग के अनुसार, इस साल देशभर में 12 अक्तूबर को दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विजयादशमी के दिन दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है। शास्त्रों में बताया गया है कि दशहरा पर राशि अनुसार कुछ विशेष चीजों का चुपचाप दान करने से विभिन्न परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।
Dussehra 2024: दशहरा पर करें राशि अनुसार ये उपाय, हर तरफ मिलेगी सफलता
राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
मेष राशि
जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए मेष राशि के जातक दशहरा के दिन जरूरतमंद लोगों को गेहूं का दान करें। इस अचूक उपाय से आपके करियर में आ रही बाधाएं जल्द खत्म हो जाएंगी।
इस राशि के जातक दशहरा के दिन चावल का दान करें। इससे उनके घर में सुख-शांति आती है। साथ ही धन की देवी की कृपा से पैसों की कमी का भी नहीं आती है।
मिथुन राशि के जातकों को दशहरा के दिन साबुत मूंग का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें कारोबार में मुनाफा हो सकता है। साथ ही करियर में आ रही समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
इस राशि के जातक विजयादशमी के दिन दूध का दान करें। इससे उन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। इसके अलावा खराब सेहत में भी सुधार हो सकता है।