Jupiter transit 2026: साल 2026 देवगुरु बृहस्पति का गोचर खास रहेगा। देवताओं के देवता, ज्ञान, सौभाग्य, सुख और धन के दाता बृहस्पति इस साल सिर्फ पांच महीनों में अपनी स्थिति दो बार बदलेंगे। सामान्य तौर पर गुरु का गोचर साल में एक बार होता है। इस बार गुरु ग्रह दो बार गोचर कर रहे हैं। खास बात यह है कि जून में बृहस्पति अपने दोहरे प्रभाव से गजकेसरी राजयोग बनाएंगे। 2 जून 2026 को गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे और 31 अक्तूबर को वे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति और चंद्रमा द्वारा बनने वाला गजकेसरी राजयोग कुछ राशियो के जातकों के लिए विशेष लाभ लेकर आएगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
आने वाले 5 महीनों में बृहस्पति करेंगे डबल गोचर, इन 4 राशियों के जीवन में आएगी सुख, सफलता और समृद्धि
Jupiter Transit 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे और 31 अक्तूबर को वे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति और चंद्रमा द्वारा बनने वाला गजकेसरी राजयोग कुछ राशियो के जातकों के लिए विशेष लाभ लेकर आएगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
देवगुरु बृहस्पति का गोचर वृषभ राशि वालों की जिंदगी में रोमांस भर देगा। अगर आप सिंगल हैं तो इस दौरान आपको शादी के प्रपोजल मिल सकते हैं। अगर आपको शादी की राह में बार-बार रुकावटें आ रही हैं तो इस दौरान वे परेशानियां हल हो जाएंगी। फाइनेंशियल सुधार के साथ-साथ आपके करियर में ऊंचे पद पर प्रमोशन मिलने की भी पूरी संभावना है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। लोग अचानक आपको पसंद करने लगेंगे। आप अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में काफी तरक्की देखेंगे। गुरुवार को मंदिर में पूजा का सामान दान करें।
मिथुन राशि
देवगुरु बृहस्पति का मिथुन राशि वालों के लिए किस्मत के दरवाजे खोलेगा। आपका करियर एक नया मोड़ लेगा। आपको बड़ा प्रमोशन पाने या करियर का नया रास्ता शुरू करने का मौका मिल सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए यह बहुत अच्छा समय है जिसमें अच्छी-खासी इनकम कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस दौरान माना जाता है कि लाल मसूर या हल्दी दान करने से गुरु खुश होते हैं।
कर्क राशि
यह समय कर्क राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। कर्क राशि में गुरु उच्च के हैं। यहां पर गजकेसरी राज्य योग का निर्माण होगा। यह युति इस राशि में जन्मे लोगों के लिए बहुत शुभ साबित होगी। जातक का आत्मविश्वास बढ़ेगा जो उनके व्यक्तित्व में भी नजर आएगा। कई जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में तरक्की होगी, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का काफी मौका मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति है। इसलिए इस राशि में जन्मे लोगों के लिए गजकेसरी योग का असर बहुत फायदेमंद होगा। उनकी जिंदगी में कामयाबी का एक नया अध्याय खुलेगा। सिंगल लोगों को शादी के मौके मिल सकते हैं। यह समय पार्टनरशिप वाले बिजनेस में शामिल लोगों के लिए खास तौर पर अच्छा रहेगा। उन्हें अपने बिजनेस में अच्छा फायदा होगा। बिजनेस बढ़ाने के मौके मिलेंगे और उनकी दौलत में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने और गुरुवार को व्रत रखने से इन अच्छे नतीजों का असर दोगुना हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।