Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली 2026: दीपावली पर इन सात जीवों का दिखना देता है धन लाभ का संकेत, घर में बढ़ती है सुख-समृद्धि

Sat, 07 Nov 2026 12:59 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 07 Nov 2026 12:59 PM IST
सार

Diwali par ullu dikhna: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली के दिन इन जीवों का अचानक नजर आना जीवन में धन, तरक्की और सौभाग्य के आगमन का प्रतीक हो सकता है। आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन किन 7 जीवों का दिखना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Diwali 2026 auspicious animals sighting lord lakshmi blessings diwali par chipkali ka dikhna
दीपावली पर इन सात जीवों का दिखना देता है धन लाभ का संकेत - फोटो : AI

Auspicious Animals On Diwali: दीपावली का पर्व इस साल 8 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने पर सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, शकुन शास्त्र में भी दीपावली के दिन दिखाई देने वाले कुछ जीवों को शुभ संकेतों से जोड़कर देखा गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन जीवों का अचानक नजर आना जीवन में धन, तरक्की और सौभाग्य के आगमन का प्रतीक हो सकता है। आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन किन 7 जीवों का दिखना शुभ माना जाता है।

Trending Videos
Diwali 2026 auspicious animals sighting lord lakshmi blessings diwali par chipkali ka dikhna
उल्लू - फोटो : AI

1. दिवाली की रात उल्लू दिखना
धार्मिक मान्यताओं में उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन बताया गया है। इसलिए दीपावली के दिन इसका दिखाई देना बेहद शुभ माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार, उल्लू का नजर आना घर में सुख-समृद्धि आने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने का संकेत हो सकता है। मान्यता है कि दिवाली की रात उल्लू दिखना विशेष रूप से सौभाग्यशाली होता है। इसे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने से जोड़कर भी देखा जाता है।

Diwali 2026 auspicious animals sighting lord lakshmi blessings diwali par chipkali ka dikhna
छछूंदर - फोटो : AI

2. छछूंदर का अचानक नजर आना
दिवाली के दिन छछूंदर दिखाई देने को भी शुभ शकुन माना गया है। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, इसका दिखना आर्थिक परेशानियां दूर होने और धन से जुड़े मामलों में अनुकूलता आने का संकेत देता है। ऐसा माना जाता है कि यह जीव जीवन में तरक्की और नए अवसरों का प्रतीक हो सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2026 auspicious animals sighting lord lakshmi blessings diwali par chipkali ka dikhna
छिपकली - फोटो : AI

3. दीपावली पर छिपकली दिखना
शकुन शास्त्र में दिवाली के अवसर पर छिपकली का दिखाई देना भी शुभ माना जाता है। खासतौर पर लक्ष्मी पूजन के दौरान यदि घर की दीवार पर छिपकली नजर आ जाए, तो इसे सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह मां लक्ष्मी की प्रसन्नता और घर में सुख-शांति बने रहने का प्रतीक हो सकता है। ऐसी मान्यता है कि इसका दिखना आने वाले समय में अच्छे परिणाम मिलने का संकेत देता है।
 

विज्ञापन
Diwali 2026 auspicious animals sighting lord lakshmi blessings diwali par chipkali ka dikhna
दिवाली पर बिल्ली का घर आना - फोटो : adobe stock

4. दिवाली पर बिल्ली का घर आना
दीपावली के दिन बिल्ली का दिखाई देना या अचानक घर में आ जाना भी शकुन शास्त्र में शुभ संकेत माना गया है। मान्यता है कि इससे घर में सौभाग्य और सकारात्मकता का आगमन हो सकता है। हालांकि, दिवाली के दिन बिल्ली का रोना अच्छा शकुन नहीं माना जाता। इसे लेकर अलग-अलग धार्मिक धारणाएं प्रचलित हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed