दिवाली महापर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस का त्योहार इस बार 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। इस दिन कुछ न कुछ खरीदने की परंपरा है जैसे सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, वाहन और झाड़ू। धनतेरस पर खरीदारी करने से धन में बढ़ोतरी और सुख समृद्धि आती है।
{"_id":"5daea6b08ebc3e015b67be60","slug":"dhanteras-2019-shopping-according-to-zodiac-sign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2019: इस धनतेरस राशिनुसार क्या खरीदना आपके लिए रहेगा शुभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Dhanteras 2019: इस धनतेरस राशिनुसार क्या खरीदना आपके लिए रहेगा शुभ
Fri, 25 Oct 2019 08:10 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 25 Oct 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
dhanteras
Trending Videos
शुभ धनतेरस
13 गुना होती है वृद्धि
मान्यता है कि धनतेरस के दिन वस्तु खरीदने से धन में तेरह गुना वृद्धि होती है। इस दिन सभी सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए भगवान धन्वंतरि का पूजन करते हैं और घर के मुख्य द्वार पर दीप भी प्रज्जवलित करते हैं। इस दिन लोग सोना, चांदी, पीतल, तांबा या स्टील आदि की अपने सामर्थ्य के अनुसार वस्तुएं खरीदते हैं। धनतेरस के मौके पर राशि के अनुसार चीजें खरीदना बड़ा ही शुभ होता है। क्योंकि सभी राशियों के स्वामी ग्रह अलग- अलग होते हैं जिनका असर सभी पर पड़ता है।

राशि
मेष राशि -
इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल है। ऐसे में धनतेरस पर इस राशि के स्वामी को सोने के आभूषण और सिक्के या फिर तांबे के बर्तन खरीदना चाहिए। इसके अलावा इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन पीतल खरीदना शुभ साबित होगा। यदि मेष राशि के जातक इस शुभ दिन पीतल की वस्तु खरीदते हैं तो उनके धन में अपार वृद्धि की संभावना होती है।

वृष राशि
आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र ग्रह सुख, संपन्नता और वैभव का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस राशि के जातक के लिए चांदी की धातु अत्यंत शुभ है। अत: वृषभ राशि के जातकों के लिए धन में वृद्धि हेतु अपनी सामर्थ्य के अनुसार कोई चांदी की वस्तु खरीदनी चाहिए। ऐसे में धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के, चांदी के आभूषण, कपड़े और वाहन की खरीदारी करना शुभ रहेगा। वृष राशि के जातक भूलकर भी सोने से बनी चीजों को न खरीदें।
विज्ञापन
मिथुन
मिथुन राशि - मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध है। बुध कौशल, शिक्षा और विवेक का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को धनतेरस पर शिक्षा से संबंधित चीजें खरीदना शुभ और मंगलकारी रहेगा। इस राशि के जातक धनतेरस के दिन तांबे की कोई वस्तु अपने घर अवश्य लाएं। इससे भगवान धन्वंतरि की अपार कृपा बरसेगी।