Hair Loss Solutions: आज के समय में ज्यादातर लोगों को बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खे तक सब आजमा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी बाल झड़ना बंद नहीं हो रहे हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है, तो इसके पीछे की एक वजह आपकी जन्म कुंडली में शनि की स्थिति भी हो सकती है।
Hair Fall Remedies: बालों के झड़ने से हैं परेशान? इस एक ग्रह को करें मजबूत, हमेशा के लिए खत्म होगी समस्या
बालों का झड़ना केवल हार्मोनल बदलाव की वजह नहीं होती, बल्कि यह शनि की ऊर्जा के असंतुलन का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बाल झड़ने के पीछे के ज्योतिषीय कारण क्या होते हैं और इससे बचने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं।
- जन्म कुंडली में शनि की स्थिति प्रतिकूल होना।
- शनि की महादशा या साढ़ेसाती का प्रभाव चलना।
- अष्टम या द्वादश भाव में शनि का स्थित होना।
- चंद्रमा या लग्न पर शनि की दृष्टि पड़ना।
- शनि का राहु या केतु से युति या दृष्टि संबंध बनाना।
शनि दोष से बचाव के उपाय
- बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।
- इसके अलावा काली वस्तुओं का दान कर सकते हैं, जैसे काले तिल, काले कपड़े, काली दाल आदि।
- शनि मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें, "ॐ शं शनैश्चराय नमः"।
- लोहे के बर्तन में सरसों का तेल भरकर उसमें चेहरा देखें और फिर इसे दान करे दें।
- भृंगराज या नीम का तेल बालों में उपयोग करें, क्योंकि ये शनि की प्रकृति के अनुकूल माने जाते हैं।
- यदि कुंडली में शनि की दशा या साढ़ेसाती चल रही है, तो किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य से दशा शांति या विशेष उपाय की सलाह ले सकते हैं।
Vastu Tips: मनीप्लांट ही नहीं ये पौधे भी दूर करते हैं धन की समस्या, घर में लगाने से भर जाएगी तिजोरी
अगर आपने बाहरी रूप से हर संभव उपाय आजमा लिए हैं, लेकिन फिर भी बालों की समस्या बनी हुई है, तो एक बार अपनी कुंडली की गहराई से जांच करवाएं। कई बार समस्याओं की जड़ हमारे शरीर या जीवनशैली में नहीं, बल्कि ऊर्जा और ग्रहों के स्तर पर होती है। जब शनि की स्थिति कुंडली में असंतुलन पैदा करती है, तो इसका असर सिर्फ बालों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और करियर की स्थिरता पर भी प्रभाव डालता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।