{"_id":"587311a14f1c1b1629ba8796","slug":"daily-rashiphal-9th-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृष राशि में चन्द्रमा का संचार, आपके लिए आज कितना भाग्यशाली रहेगा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
वृष राशि में चन्द्रमा का संचार, आपके लिए आज कितना भाग्यशाली रहेगा
Mon, 09 Jan 2017 10:42 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज चन्द्रमा शुक्र की राशि वृष में गोचर कर रहा है। चन्द्रमा का यह गोचर आज आपके लिए कितना शुभ और भाग्यशाली रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।
मेष राशि: आज का दिन किसी बड़ी खरीदारी का है
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपने दिमाग और व्यक्तित्व को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करेंगे। ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है और जिस राह पर आप चल रहे हैं उससे आपकी जिंदगी के हर पहलु में सुधार आएगा। अपने पार्टनर की योग्यता को लेकर आज आप थोड़ा असन्तुष्ट होंगे। आपको अपनी अपेक्षा में बहुत नीचे जाने की जरूरत नहीं है। पर फिर भी यथार्थवादी बनें। आज आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेने के कारण आप बहुत आगे बढ़ सकेंगे। आप में वो काबिलियत है जो आपके अधिकारी आपसे चाहते हैं। आज आप अपने आप को विचारशील महसूस कर रहे हैं और इसीलिये आज का दिन किसी बड़ी खरीदारी का है। आज आप अपने वाहन की बातें पक्की कर सकते है। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा अगर आप बल्डप्रेशर, शुगर और दिल के मरीज हैं। यह सब बीमारियां आज आपके लिए परेशानी बन सकती हैं। कोशिश करें कि आज आप आराम करें और सही खाना खाए।
वृष राशि: पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा
3 of 13
वृष राशि
आज आपका पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा तथा आप इसका पूरा मजा उठा सकेंगे। अपने परिजनों का साथ दें क्योंकि जब आपको उनकी जरूरत पड़ेगी। आपका संबंध आज बहुत संतुष्टि लाएगा। आपका फायदा अपने प्रेम प्रसंग को बढ़ाने व अनेक मन बहलाने के कामों से गहरा करने में है। यही वो समय है, जब आपको अपने मन की बातों को प्रबन्धन के सामने रख देना चाहिये। इसके सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। कॉरपोरेट जगत और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग तरक्की की उम्मीद करें क्योंकि उन्हें आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। बेसब्री से जिस इंटरव्यू कॉल की प्रतीक्षा कर रहे थे वो चाहत पूरी होगी। आपका मोटापा एक बड़ी परेशानी है इसलिए खान पान पर ध्यान दें परन्तु अंत में आप पुराने रवैये पर आ जायेंगे। आपको माजबूत बनना होगा आप ही बदलाव ला सकते हैं इसलिए पहले दिमाग में सोचें और फिर उसे लागू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
अपने नियंत्रण के बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है। उसमें बहुत अधिक उलझने से स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ मुश्किलों का सामना करने के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके संबंधों में आज कठिनाई आ सकती है। किसी भी विषय पर जरूरत से ज्यादा दबाव अथवा ध्यान ना दें। यह रुकावट अस्थायी है व इसे दूर होने का समय दें। काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अपनी इस रचनात्मकता से आपको और लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। आपको अपने नकारात्मक अनुभवों से भी कुछ सीखना चाहिए और भविष्य में उन्हें नए तरीके से करने की कोशिश करनी चाहिए। जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। तनाव के कारण आपकी दिमागी शान्ति छिन जायेगी। आप किसी से अपने दिल की बात करें चाहे वह आपकी मदद करे या न करे।
विज्ञापन
कर्क राशि: घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा
5 of 13
कर्क राशि
आपके घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है क्योंकि आप जानते हैं कि आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ का मजा ले रहे हैं। विदेश से भी आपके कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं उनके स्वागत के लिए तैयार रहें। यदि आप संबंध में हैं तो कुछ समय से आपको रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है। अपने साथी से गलतफहमी के चलते संबंध खराब हो गए हैं। आज अपने करियर के संबंध में आपने जो अच्छा काम किया है उसके लिए आपको खुश होना चाहिए। ये पहचान बनाने के लिए आप बहुत समय से मेहनत कर रहे थे। बहुत दिनों से आप कुछ दान धरम की सोच रहे थे। वह समय आ गया है। आज दान कीजिए। आप दान करने योग्य हैं, आपके इस नेक काम की बड़ी प्रशंसा होगी। इस नेक काम का पुण्य आपको भविष्य में आश्चर्यजनक ढंग से मिलेगा। कुछ भी खाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि पेट दर्द से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। अपने खान-पान पर भी अवश्य ध्यान दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।