फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करियर के हिसाब से कन्या राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा दिन, पढ़ें राशिफल

Sun, 09 Apr 2017 07:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sun, 09 Apr 2017 07:30 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 9th april
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: काम में लगाएं मन

daily rashiphal 9th april
मेष राश‌ि

आज शायद अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित ना कर पाएं। कोशिश करें कि आप अपने दिमाग को इधर-उधर अधिक ना भटकने दें। हम सब कभी ना कभी अपने भविष्य को लेकर अधिक सोचने लगते हैं। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपसे छल कर रहा है। इससे बचें। इसका रिश्ता पहले से किसी के साथ टूटा हुआ है। आप इस बात को जानने में सफल होंगे। आज किसी नए रिश्ते को मत अपनाएं। आज आपको एहसास होगा कि आपके ऑफिस में बिजली के उपकरणों में बार-बार परेशानी आ जाती है। उसके लिए आपको अपने डाटा को पहले से सुरक्षित रखना चाहिए। आज निवास स्थान बदलने की संभावना है। परिवर्तन के संकेत है, इसका आनंद लें। आपके गले में परेशानी हो सकती है। आप खुद को ढ़क कर रखें और कुछ ठंडा पेय पदार्थ न लें। आज की परेशानीयां छोटी होगीं, परन्तु ध्यान अवश्य दें।

वृष राश‌ि: पर्यटन क्षेत्र में लाभ की उम्मीद

daily rashiphal 9th april
वृष राश‌ि

आज आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का हो रहा है। आपका रुझान आध्यात्म की ओर रहेगा। आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। आज आप सारे कामों को छोड़कर अपने पार्टनर पर ध्यान केन्द्रित रखेंगे। दोनों एक दूसरे से खूब बातें करेंगे। आज आप पाएंगे कि आप अपने काम और रूचि के मध्य अच्छा संतुलन स्थापित कर पाएंगे। जो लोग पर्यटन के धंधे में हैं उन्हें निकट भविष्य में अच्छी आमदनी के संकेत हैं। अच्छे कैरियर के लिए उस पर ठीक से ध्यान लगाना जरूरी है। अगर आप अपने व्यवसाय के लिए अच्छा आधार तैयार करना चाहते हैं तो अपने ग्राहकों में अपनी अच्छी साख बनाए। इससे कंपनी की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अपनी कंपनी और सेवा का प्रचार प्रसार करने से भी आपकी आमदनी खूब बढ़ेगी। आज किसी भी तरह के छोटे-छोटे हादसों से बचें। यह हादसे बिजली यन्त्रों से भी हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: आय में होने वाली है कमी

daily rashiphal 9th april
म‌िथुन राश‌ि

आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है, इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराने पर आप आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। आपके विचारों की अभिव्यक्ति से ना केवल आज, बल्कि भविष्य में भी मार्ग आसान हो जाएगा। आपको सावधानी पूर्वक व्यवहार करना होगा। अगर संभव हो तो अपने अनुभव से आप अपने किसी जरूरतमंद साथी की मदद कर सकते हैं। उसके काम करने की बजाए उसे ये समझाने की कोशिश करें कि उससे गलती कहां हुई है। आपकी आय में कमी होने वाली है। इसीलिए किसी भी नए व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें। आपके आय के स्त्रोत में भारी नुकसान होने की सम्भावना है। यदि आप नौकरी पेशे में हैं तो ऐसी कम्पनी में जाएं जहां आपकी तनख्वाह सुनिश्चित है। आप अपने व्यस्त समय से अपने स्वास्थ्य के लिए जरूर समय निकालें। 

विज्ञापन

कर्क राशि: मुद्दे को सुलझाने में निकलेगा दिन

daily rashiphal 9th april
कर्क राशि

आज आप रोमांस के मामले में गलत जगह पर लड़खड़ा सकते हैं। मौज-मस्ती के अलावा वहां कुछ गंभीरता नहीं होगी। इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही हैं। सब कुछ आपके नियंत्रण में ही है और आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह से निभा रहे हैं। लेकिन समझदारी इसी में है कि आप अपने खातों का ध्यान रखें। जिस प्रोजेक्ट को आप बहुत फायदेमंद समझ रहे थे वो शायद उतना फायदेमंद ना साबित हो सके। आज आपका पूरा दिन किसी मुद्दे को सुलझाने में ही निकल जाएगा। इन दिनों पैसे रूपये की चिंता सता सकती है लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी। आज आप बहुत खुश नजर आएंगे। ऊर्जा का स्तर भी ज्यादा बना रहेगा। आज आप साहस जुटाकर फिर से व्यायाम शुरु कर देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed