प्यार के मामले में जनवरी का यह हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा। क्या प्रेमी आपको रोमांटिक उपहार देकर रोमांचित करेगा या किसी डेट पर ले जाकर खुश कर देगा। जानिए क्या होगा इस हफ्ते।
मेष राशिः रोमांटिक माहौल बन सकता है
सप्ताह के मध्य भाग में आप कुछ गंभीर हो सकते हैं और अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक भी हो सकते हैं। बीच में एक समय ऐसा भी होगा जब अत्यधिक भावुकता में आप प्रेमी के सथ अंतरंग क्षणों का मजा ले सकते हैं। कुल मिलाकर आपके लिए यह सप्ताह अनुकूल कहा जाएगा। इस सप्ताह के अंतिम दिनों में आपके बीच उपहारों का लेन देन और रोमांटिक माहौल बन सकता है।
वृष राशि: वाद विवाद के बाद प्यार का बनेगा संयोग
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए परेशानी वाला सिद्ध हो सकता है इस समय आपको प्रेमी समझाने का प्रयास भी करता है तब आप उसकी कोई भी बात सुनना पसंद नही करेगें इसलिए आपको खुद पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। इस समय कुछ विवाद भी हो सकते हैं। सप्ताहांत में आप फिल्म देखने जा सकते हैं या किसी एक्जीबिशन को देखने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। यदि आप पानी वाली जगह पर जाते हैं तब आपको विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और आपको तैरना नहीं आता है तब तो नौका विहार भी नहीं करना चाहिए, यदि पानी गहरा है।
मिथुन राशि: प्रेमी जीवन में परेशानी उभर सकती है
सप्ताह के मध्य भाग में कुछ बचत करने की सोच सकते हैं ताकि समय कुछ आसानी से निकल सकें। इससे आप प्रेमी से भी कम मुलाकात करने का मन बना सकते हैं। सप्ताहांत में आपकी जुबान में कड़वाहट समा सकती है जिससे आपके प्रेमी जीवन में परेशानी उभर सकती है। आप इस समय बुद्धि से कुछ भ्रमित भी रह सकते हैं, जिससे आप सही निर्णय लेने में झिझक सकते हैं। ऎसे में आपको कोई बड़ा निर्णय लेना से बचना चाहिए।
कर्क राशि: भावुकता से बचें, यह आपके रिश्ते के लिए जरूरी है
आप बहुत ज्यादा भावुक तो हैं ही और कोई आपको भावनात्मक रुप से दिलासा देता रहे तो आपको अच्छा भी लगता है, लेकिन आप भावनाओं से थोडा बाहर निकलें अन्यथा सब लोग पीछे से आपका मजाक उड़ा सकते हैं। सप्ताह का दूसरा व अंतिम भाग आपके लिए परेशानियां लाने वाला हो सकता है। आप मजबूती से इन परेशानियों का मुकाबला करेगें तब आसानी से पार निकल जाएंगे अन्यथा आप रोते ही रह जाएंगे, मन को मजबूत रखें। हर समय का दुखड़ा आपका प्रेमी भी नहीं सुनेगा।