फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंह राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन, जानिए बाकी राशियों के लिए क्या है खास?

Fri, 07 Apr 2017 08:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 07 Apr 2017 08:12 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 7th april
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: बेकार की बातचीत से बचें

daily rashiphal 7th april
मेष राश‌ि

बातचीत करते समय सोच समझकर अपने शब्दों का चयन करें। आपके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर आपके खिलाफ ही इस्तेमाल किया जा सकता है। अच्छा होगा कि आप यूं ही गप्पें मारने से बचें। रोमांटिक मिलन आज आपकी जिंदगी में नई खुशियां लेकर आएगा। आज आपको ये महसूस होगा कि आप वाकई कंपंनी के किस विभाग के लिए काम करना चाहते हैं। आप अपने संस्थान से तो खुश हैं, परंतु अपने विभाग से नहीं। यदि आज आप अपने अधिकारियों के साथ सकारात्मक प्रयास के साथ बात करेंगे तब संभव है कि आपका काम बन जाए। आर्थिक मामलों में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। यह होशियारी से किसी व्यावसायिक लेन देन से हासिल हो सकता है। आज आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतने और नियमित व्यायाम करने की आवश्यकता है। ज्यादा मेहनत वाले व्यायाम करें, ताकि आपका पसीना निकले।

वृष राश‌ि: आगे बढ़ने की राह नजर आएगी

daily rashiphal 7th april
वृष राश‌ि

आज आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें। शांति से बैठ जाएं और सोचें कि आपकी इस उलझन का कारण क्या है। जरूरत पड़े तो अपने किसी करीबी मित्र से इस बारे में खुलकर बात करें। अगर आप अकेले माता या पिता हैं और अपने बच्चों के लिए पार्टनर की खोज में हैं तो आज सफल हो सकते हैं। यदि आप बैंक के क्षेत्र में काम करते हैं तो लंबे समय के बाद आज आपको प्रगति का मार्ग मिलेगा। सभी के साथ अच्छे संबंध रखना आपके लिए फायदेमन्द होगा। आप पर यदि कोई उधार है तो आज वह भी वसूली के लिए आ सकता है। आज आपको पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है, लेकिन इस परेशानी का हल निकल सकता है अगर आप सन्तुलित भोजन और स्वस्थ भोजन पर ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: सुरक्षित व्यवसाय पर रहेगा ध्यान

daily rashiphal 7th april
म‌िथुन राश‌ि

आज आपका मन करेगा कि आप घर और ऑफिस से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आप अपने तनाव को खत्म करके अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं। आज आपके प्यार में डूबे रहने का दिन है। सरकारी कर्मचारियों को किसी काम के चलते विदेश जाना पड़ सकता है। ये काम आपके भविष्य के लिए चमत्कार के समान होगा। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है कि आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा। आपकी बढ़ती हुई उम्मीदें आपको परेशानी के मोड़ पर भी ला सकती हैं। आप सावधान रहें। आपको किसी भी व्यक्ति की कभी भी आवश्यकता पड़ सकती है।

विज्ञापन

कर्क राशि: व्यापारिक ॠण के लिए आवेदन का शुभ दिन

daily rashiphal 7th april
कर्क राशि

आज आप अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजारेंगे। आपका संबंध आज बहुत संतुष्टि लाएगा। आपका फायदा अपने प्रेम प्रसंग को बढ़ाने व अनेक मन बहलाने के कामों से गहरा करने में है। अपना प्यार दिखाने के लिए किसी खास दिन का इंतजार ना करें। आपका व्यवसाय जिस तरीके से इन दिनों चल रहा है, ऐसे में भागीदारी की एक योजना आपके मन में काम कर रही है। आज के दिन आपको इस संबंध में बात करनी चाहिए। जिससे आपको सफलता व स्थिरता मिल सकेगी। यदि आप किसी व्यापारिक ॠण के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है। आज के दिन आवेदित किए गए ॠण के सफलतापूर्वक पास हो जाने की संभावना है। अगर आपको ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित कोई परेशानी है, तो आज आप पाएंगे कि आपकी यह परेशानी काफी हद तक ठीक हो रही है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, मगर अपने खान-पान और कसरत पर अवश्य ध्यान दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed