फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु की राशि में चन्द्रमा का संचार, जानिए किस राशि को मिलेगा शुभ समाचार

Wed, 04 Jan 2017 08:08 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Wed, 04 Jan 2017 08:08 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 4th january
ग्रह नक्षत्र
आज चन्द्रमा कुंभ राश‌ि से न‌िकलकर गुरु की राश‌ि मीन में आ रहे हैं। चन्द्रमा का यह गोचर आज क‌िस राश‌ि के ल‌िए शुभ रहने वाला है जानने के ल‌िए पढ़ें आज का राश‌‌िफल

मेष राशि: रुपये-पैसे के मामले में जल्द निर्णय लें

daily rashiphal 4th january
मेष राश‌ि
आपका मन खेलने या फिल्म देखने का कर रहा है लेकिन ये पढ़ाई करने का समय है। आज आपका मन कुछ विचलित सा रहेगा लेकिन आपको अपना ध्यान नकारात्मकता से हटा कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आपके व आपके जीवन साथी के बीच में किसी अन्य के आने के खतरे से सचेत रहें। इस बारे में अपने जीवन साथी से खुलकर बात करें, क्योंकि वह अन्य व्यक्ति दिल से आपका भला नहीं चाहता। यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी को बदलने की सोच रहे हैं लेकिन कोई अवसर हाथ नही आ रहा है, तब आज किसी पुराने मित्र से किसी संभावना की प्राप्ति हो सकती है। अपने दृढ़ संकल्प और निर्णय लेने की क्षमता के बल पर आप आर्थिक मोर्चे पर आई चुनौतियों से निबट लेंगे। जहां तक रुपये-पैसे का सवाल है जरूरी है कि आप जल्दी फैसले लें। आज अच्छी आदतें और नियम में रहना आपके लिए लाभकारी होगा। दिल से अपनी परेशानी और उनके हलों के बारे में सोचें ताकि आप अपने अच्छे स्वास्थ्य को कायम रख सकें।

वृष राशि: सेहत का ध्यान रखें

daily rashiphal 4th january
वृष राश‌ि
आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। परेशान ना हों परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेंगी कि आप खुद ही इस तनाव से बाहर आ जाएंगे। आज आपसी रिश्ते बनाने में ज्यादा उत्तेजित ना हों। यह सुनिश्चित करें कि आप अपने साथी की जरूरतों के प्रति वफादार हैं। आपके सहकर्मी आपका जीना दूभर कर सकते हैं। आज अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यालय में ध्यान रखें कि आपकी पीठ के पीछे क्या हो रहा है। आज के दिन आप अपने आपको विलासिता में डुबोना चाहेंगे। हो सकता है, कोई गहने खरीदना चाहें या फिर कुछ इससे भी अधिक। आप अपने आपको इस प्रकार के सुख अवश्य दे सकते हैं परंतु इसमें भी अपने बैंक खाते की दशा का विचार अवश्य करें। आपको अपनी सेहत का खयाल रखना होगा। हो सकता है, बुखार से आप बीमार पड़ जाएं। शीतल पेय और मधपान से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: आर्थिक रूप से मजबूत है आज का दिन

daily rashiphal 4th january
म‌िथुन राश‌ि
आपके और आपके दोस्तों में आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनो की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। इस रिश्ते को यूं ही बनाए रखें। अपने साथी के प्यार के कारण आज का दिन उज्जवल पाएंगे। ये छोटी-छोटी खुशियां आपके लिये यादगार बन जाएंगी, जिनसे कि आपका रोमांस बरकरार रहेगा। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। आज आपको कोई नया व्यावसायिक अनुबंध भी मिल सकता है। आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है। आपको खुद लगेगा की आपमें पैसे कमाने की अच्छी समझ है। आप पायेंगे कि लम्बी अवधि का जो निवेश आपने किया था उसका अच्छा फायदा मिल रहा है। आज आपको ऐलर्जी हो सकती है इसलिए उपयुक्त दवाई अपने साथ रखें। कुछ सिरदर्द हो सकता है इसलिये समय निकाल कर आराम करें। आप फिर से अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन

कर्क राशि: व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं

daily rashiphal 4th january
कर्क राशि
आज आप अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें। आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपसे छिप-छिप कर प्यार करता है। आज सुबह-सुबह आप उसके लिए तैयार रहें। व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं। आपकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आपके अधिकारी आपको बोनस दे सकते हैं। अथवा, पदोन्नति भी संभव है। यदि आप व्यवसाय में हैं तब आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। यदि आप किसी पदोन्नति के विषय में इन्तजार कर रहे हैं, तब आज का दिन सही है।तनाव स्तर में आए सकारात्मक बदलाव की वजह से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। अच्छा और सन्तुलित भोजन, आराम और कुछ व्यायाम आपके लिए फायदेमन्द रहेंगे। जो लोग पाचन क्रिया की परेशानी से जूझ रहे हैं, वो आज देखेंगे कि इस परेशानी के लक्षण खत्म हो जाएंगे और फिर से आप अच्छा महसूस करने लगेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed