फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनिवार लाया है इन राशि वालों के लिए बहार

Sat, 29 Oct 2016 10:19 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Sat, 29 Oct 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 29 october 2016
ग्रह नक्षत्र
नरक चतुर्दशी के दिन बना ग्रह योग किन किन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा आप खुद देख लीजिए

मेष राश‌िः आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे

daily rashiphal 29 october 2016
मेष राश‌ि
आज आपकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने परिजन अथवा दोस्तों के साथ किसी खुशी का उत्सव मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे। साथ गुजारे ये पल हमेशा मीठी यादों के रूप में आपके साथ रहेंगे। इसलिए आज आप खूब मजे करें।
आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपकी मस्त अदा किसी को बहुत ज्यादा भाएगी। अगर आप किसी पार्टी में दोस्तों के साथ पहुंचते हैं तो आप छाये रहेंगे। सज-धज कर जाएं आज रात आपके हैरान होने की पूरी संभावना है।
आज आपको ऐसा काम मिलने की संभावना है, जिसमें आसानी से पैसा मिल सके। आप अपना वर्तमान काम छोड़ने का विकल्प भी सामने रख सकते हैं। सम्भलकर कदम उठाएं, क्योंकि दूसरे की थाली में हमेशा घी ज्यादा दिखाई देता है। वर्तमान काम को छोड़ने से पहले जहां जाने की योजना बना रहे हैं उसकी पूरी तहकीकात कर लें तो बेहतर होगा।

वृष राश‌िः अपनी नौकरी को बदलने के विषय में ना सोचिये

daily rashiphal 29 october 2016
वृष राश‌ि
आज आप किसी सामाजिक समारोह के बाद अपने घर को समेटने में लग जाएंगे। घर को ठीकठाक करें और कुछ आराम भी कर लें। आपने समारोह का खूब मजा लिया लेकिन अब अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का वक्त है।
कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। अपने धैर्य़ और आत्मिक शक्ति के उपयोग से इस दबाव से बाहर निकलने की कोशिश करें। आज आप कार्यालय में गप्पें मारने से बचें। इससे आप किसी की भावनाओं को दुख पहुंचा सकते हैं। शायद ये भी हो सकता है कि आपकी छवि को बिगाड़ने के लिए षड़यंत्र रचा जा रहा हो। आज आप इस ओर ध्यान ना दें।
आज खर्च करने से पहले सोचिये क्योंकि आपकी नकदी की आवक बहुत ज्यादा नहीं है। हो सकता है कि आपकी ज्यादा खरीदारी की आदत के कारण कुछ लोगों को परेशानी हो रही हो, इसलिये आज थोड़ा सा नियंत्रण रखिये। अपने साथ की वस्तुओं का आनंद लेते हुए अपना मनोरंजन अवश्य कीजिये। आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है। आप अपने लिये या परिवार के लिये कुछ खरीदना चाहते हैं लेकिन अपने आप को उस प्रतिस्थिति में नहीं पाते। आपके अपनों पर प्यार की बरसात करने का समय नजदीक ही है लेकिन वो समय अभी नहीं है। अपनी नौकरी को बदलने के विषय में ना सोचिये। जल्दी ही अच्छा समय आने वाला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः पैसा यूं ही मत खर्च होने दीजिए

daily rashiphal 29 october 2016
म‌िथुन राश‌ि
आज आप आराम फरमाएं व अपने आस-पास के लोगों के साथ मजा करें। इन रिश्तों से आपको भविष्य में बहुत लाभ होगा। आपने अपने घर वालों के साथ भी एक गहरे रिश्ते की नीव रख दी है। अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को ऐसे ही बनाए रखने की कोशिश करें।
आज का दिन दिक्कतों भरा दिन है, जिसमें आपको ये समझना कठिन होगा कि आपसी गलतफहमियों को कैसे दूर किया जाए। अपनी समझदारी से इस कठिन परिस्थिति से बचकर निकलना होगा। आपकी यही समझदारी आपके साथी को आपकी ओर आकर्षित करने का कारण होगी। सदैव अपने प्रिय से प्यार एवं सहानुभूति से पेश आएं, जिससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा।
आपके साथ समूह में काम करते आपके सहकर्मी आज आपकी सफलता की कुंजी होंगे। आज के दिन आपको किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन आपको सभी का सम्मान करना भी जरूरी है। आज का दिन उनके लिये सबसे लाभदायक है, जिन्होंने अवसर का पूरा लाभ लिया हो। 
आज बस आपका ही दिन है, बहुत कुछ मिलेगा, कहीं से मोटी रकम भी। तो फिर देर क्यों? कुछ बड़ा निवेश कर डालिए। पैसा यूं ही मत खर्च होने दीजिए। सोच समझ कर पैसा लगायेंगे तो खर्च करने के लिए जेब में भी पैसे बचेंगे।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आर्थिक लाभ की अपेक्षा कर सकते हैं

daily rashiphal 29 october 2016
कर्क राशि
आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी बहस में पड़ने से आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा।
आपकी सफलता से आपके आस-पास के लोगों को ईर्ष्या होगी। पूरी कोशिश करें कि ये नकारात्मकता आप पर हावी ना होने पाए। सच्चाई ये है कि आपके लिए ये समय अपनी सफलता की खुशी मनाने का है। अगर आपके मन में कोई ईर्ष्या है तो उसे दिल से निकाल दें और अपने बारे में अच्छा महसूस करें।
आज आप कुछ आश्चर्जजनक आर्थिक लाभ की अपेक्षा कर सकते हैं। जो आपके हित में हो सकता है। आज आप ऐसी पैतृक संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं जिसकी आपने कभी अपेक्षा भी नहीं की होगी। जो आपको अप्रत्याशित लाभ दे सकती है। या हो सकता है कि आपको कोई सरकारी सहायता मिले। इस अप्रत्याशित लाभ का आनंद उठाएं। 
बुरे सपनों से सावधान रहें। आप पूरी तरह आराम करने की कोशिश करें और परेशान न हों ताकि ठीक से सो सकें। अपने काम और तनाव को भूल जायें और आराम पर ध्यान दें। अगर आपको कोई सपना आये तो भूल जायें और फिर से सो जायें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed