धनतेरस से शुरू हुआ यह सप्ताह प्यार के मामले में कई राशि वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। दीपावली की जगमगाती रोशनी के कई लोगों का प्यार परवान चढ़ेगा तो कई लोगों के दिलों में फुलझडियां फूटेंगी। देखिए दीपावली वाले इस हफ्ते में आपका प्यार किस ओर जा रहा है।
मेष राशि: त्योहार को रोमांटिक बनाने के लिए प्रेमी को दें उपहार
आपके प्रेम संबंधों का आरंभ मनमुटाव से हो सकता है लेकिन इस तरह की स्थिति को आपको रोकना चाहिए क्योंकि सप्ताह का आरंभ साल के सबसे बड़े त्यौहार से हो रहा है इसलिए सभी गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास करे और सप्ताह के पहले दिन धनतेरस होने से आप प्रेमी को कोई उपहार खरीद कर दे। इससे दोनों के मध्य पनपी कड़वाहट दूर होने के आसार बनेगें। इस सप्ताह के मध्य भाग तक आप दोनों अपने पारीवारिक सदस्यों के साथ दीवाली के त्यौहार में व्यस्त रहेंगे। मेष राशि होने से आप कभी किसी की बातों को सुनते नहीं हैं और जो आप करना चाहते हैं उसे बिना किसी डर के कर डालते हैं लेकिन अगर प्रेम संबंधों की बात की जाए तब इन संबंधों में आप अकेले नहीं हैं, यहां आपके साथ प्रेमी की छवि भी है इसलिए कहीं ना कहीं आपको सामाजिक मर्यादाओं का ध्यान रखना ही होगा। इसे आप डर ना समझकर समाज के कुछ बंधन कह सकते हैं।
वृष राशि: दीपावली रोमांटिकऔर रोमांच रहेगी
सप्ताह का आरंभ तो आपके लिए रोमांटिक तथा रोमांच से भरा कहा जा सकता है लेकिन उसके बाद के समय को मिश्रित फल प्रदान करने वाला ही कहा जाएगा। लेकिन सप्ताहांत में आप अपने अहंकार की वजह से अपनी लव लाइफ को खराब कर सकते हैं और आपके बीच लंबे समय तक चलने वाला मनमुटाव हो सकता है। इस स्थिति से बचने के लि संयम से काम लें।
मिथुन राशि: दिपावली पर फूटेगी प्यार की फूलझड़ी
इस दीवाली के अवसर आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जाएगा और आप दोनों के मध्य उपहारों का आदान-प्रदान भी हो सकता है। दोनों का मन काफी प्रफुल्लित नजर आएगा। मिथुन राशि के प्रभाव से आप बहुत सी रोमांटिक बातों का आनंद लेगें। जितनी चाहे बात करें लेकिन आपका मन तृप्त ही नहीं होगा जिससे मन प्यासा का प्यासा ही महसूस होगा। प्रेम संबंधों में कुछ बातें ऎसी हो जाती हैं जिनसे प्रेमी जोड़े अकसर भय खाते हैं लेकिन बुध के प्रभाव से आप निडर ही रहेगें और यदि प्रतिकूल परिस्थिति सामने आ भी गई तब आप अपनी बौद्धिकता के बल पर पार निकल ही जाएंगे।
कर्क राशि: प्यार के मामले में सप्ताह मिलाजुला रहेगा
आपके प्रेमी जीवन के लिए यह पूरा सप्ताह आपके अनुकूल कहा जा सकता है। दीवाली के त्यौहार की वजह से शायद एकाध दिन मिलन ना हो सके और बातचीत भी कम रह सकती है। ऎसे में आप दोनों को ही परिस्थिति को समझना चाहिए कि क्यूं ऎसा हो रहा है ना कि शिकायतों का अंबार खड़ा कर देना चाहिए। इससे क्या होगा? ना आप ही खुश रह पाएंगे और ना ही आपका प्रेमी ही खुश हो पाएगा। दोनों का ही मन उखड़ा-उखड़ा सा रहेगा जिससे आप परिवार के साथ भी त्यौहार का भरपूर आनंद नहीं ले पाएंगे।