फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इनके साथ होगा कुछ ऐसा, बदल जाएगा जिंदगी के प्रति नजरिया, जानें अपना राशिफल

Fri, 28 Jul 2017 07:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 28 Jul 2017 07:52 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 28th july
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign

ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌िः जिंदगी ‌को लेकर बदलेगा नजरिया

daily rashiphal 28th july
मेष राश‌ि

जिन्दगी के प्रति आज आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। आज आप व्यवहारिक और तर्कसंगत बातों की ओर अपना रुझान महसूस करेंगे। कोई खास अनुभव शायद आज आपको बदल दें, जिसके परिणाम स्वरूप आपको लाभ होगा। लोग भी आपके इस बदलाव को सराहेंगे। आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। आप अपने करीबी लोगों के साथ यादगार पल बिताएंगे। सकारात्मक सोच ऑफिस में आपके साथियों पर अच्छा प्रभाव डालेगी। इससे आपकी सफलता के दरवाजे खुलेंगे। इसलिए अपनी तुरन्त निर्णय लेने की क्षमता का पूरा प्रयोग करें। आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कुछ नए संपर्क बनाइये, ये नये संपर्क भविष्य में आपको कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं।

वृष राश‌िः आर्थिक ‌स्थिति को लेकर होंगे परेशान

daily rashiphal 28th july
वृष राश‌ि

अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। वे विद्यार्थी जो विदेश से किसी खबर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिये आज का दिन शुभ है। व्यवसाइयों के लिये आज का दिन विदेश से लाभ प्राप्त करने का है। आपको इन अवसरों का लाभ लेने के लिये इसके अनुकूल अपने आप को बनाना होगा। इस अवसर का लाभ उठाने पर आप कहीं दूर यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। एक बार फुरसत से अपने खर्च का हिसाब लगाइये, गैर जरूरी खरीदारी भी बंद कर दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः नए संपर्को से मिलेगा फायदा

daily rashiphal 28th july
म‌िथुन राश‌ि

आज लम्बे समय से चली आ रही दोस्ती प्यार में बदलेगी। यह आपकी आत्मा व कल्पना को नई उंचाइयों तक ले जाएगी। आपको अपने प्यार की देखभाल करनी होगी। जहां तक हो सके मतभेदों को ना होनें दें और उनका निपटारा बातचीत से करें। आपका व्यवसाय जिस तरीके से इन दिनों चल रहा है, ऐसे में भागीदारी की एक योजना आपके मन में काम कर रही है। आज के दिन आपको इस संबंध में बात करनी चाहिये, जिससे आपको सफलता व स्थिरता मिल सकेगी। अपने सभी विकल्पों की सही पड़ताल करें। व्यवसाय के क्षेत्र में बन रहे नये संपर्कों से आपको फायदा पहुंचाने वाले नये मौके मिलेंगे। हालांकि इन्हें हासिल करने से पहले इसके दोनों पक्षों को ठीक से समझना बहुत ही महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन

कर्क राशिः दोस्त से मिलेगी मदद

daily rashiphal 28th july
कर्क राशि

आज आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। इस मित्र को शायद आपकी मदद की आवश्यकता हो। आज वास्तु के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सही अवसर मिल सकते हैं, जो कि विदेश से भी हो सकते हैं। इन्हे हां कहने से पहले आपको अपने विकल्पों की पड़ताल कर लेनी चाहिये। इससे सिर्फ सफलता नही वरन् आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आप पायेंगे कि जिन क्षेत्रों में आपने कभी निवेश नहीं किया है वैसे व्यवसाय आपके सामने नजर आयेंगे। आज आप में काम करने की क्षमता कम रहेगी। आज आप खुद को किसी कार्य में व्यस्त रखें और हिम्मत बधाएं। हो सके तो आप अपना ध्यान धार्मिक कार्यों में लगाएं। इससे आपका तनाव भी कम होगा और दूसरों की भावनाओं से भी जुड़े रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed